2027 विश्व कप के लिए ऐसे चुनी जाएगी टीम इंडिया: चयनकर्ताओं की नजर इतने खिलाड़ियों पर; क्या रहेगा पैमाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
28 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होने जा रहा है। टी-20 फॉर्मेट की इस लीग के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया की 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम का खाका तैयार किया जाएगा।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक बीसीसीआई की चयन समिति ने 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इन खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर पूरे टूर्नामेंट के दौरान खास नजर रखी जाएगी। चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर की अगुवाई में चयनकर्ता हर खिलाड़ी की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेंगे।
बीसीसीआई ने सिलेक्टर्स के बीच जिम्मेदारियां भी बांट दी हैं। प्रत्येक चयनकर्ता हर हफ्ते कम से कम एक आईपीएल मैच स्टेडियम में जाकर देखेगा, जबकि अन्य मुकाबलों को टीवी के जरिए मॉनिटर किया जाएगा। इस बार फोकस नए खिलाड़ियों से ज्यादा पहले से तय वनडे कोर ग्रुप पर रहेगा।
जोन के हिसाब से सिलेक्टर्स की तैनाती की गई है। अजित अगरकर मुंबई में रहेंगे, एसएस दास कोलकाता में, जबकि आरपी सिंह और अजय रात्रा एनसीआर क्षेत्र के मैचों पर नजर रखेंगे। प्रज्ञान ओझा को बेंगलुरु और हैदराबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, जून में पंजाब के मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में भारत अपनी फुल-स्ट्रेंथ टीम उतारेगा। भले ही इस मुकाबले में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक नहीं मिलेंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट इसे अहम तैयारी के तौर पर देख रहा है।
आने वाले महीनों में भारत को लगातार टेस्ट मुकाबले खेलने हैं, ऐसे में सीनियर खिलाड़ी भी इस मैच में हिस्सा लेंगे। अगर तेज गेंदबाज फिट रहते हैं, तो उन्हें भी इस सीरीज में मौका मिल सकता है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!