अफगानिस्तान के खिलाफ सीरिज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: राेहित और विराट वनडे टीम में, तीन साल बाद ईशान किशन की वापसी, कप्तान होंगे शुभमन गिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलन बनाते हुए टीम चुनी है। शुभमन गिल टेस्ट और वनडे सीरिज दोनों में टीम की कप्तानी करेंगे।
वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को करीब तीन साल बाद वनडे टीम में जगह मिली है। दूसरी ओर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत दोनों फॉर्मेट से आराम दिया गया है।
अफगानिस्तान की टीम 6 जून से भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों देशों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे। इससे पहले मुल्लांपुर में 6 जून से पहला टेस्ट खेला जाएगा।
भारतीय टेस्ट टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला है। पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार, राजस्थान के स्पिनर मानव सुथार और विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर इन खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता।
गुरनूर बरार ने रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे, जबकि मानव सुथार और हर्ष दुबे ने भी लगातार प्रभावी प्रदर्शन किया है। टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान बनाए गए हैं। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।
वनडे टीम में सबसे ज्यादा चर्चा ईशान किशन की वापसी को लेकर है। ईशान ने अपना पिछला वनडे मुकाबला अक्टूबर 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ ही खेला था। अब लगभग तीन साल बाद उन्हें फिर मौका मिला है।
टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। युवा खिलाड़ियों में प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को भी मौका दिया गया है। शुभमन गिल वनडे टीम की भी कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।
चयनकर्ताओं के इस फैसले को भविष्य की तैयारी और युवा खिलाड़ियों को अवसर देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। बुमराह और जडेजा को आराम देकर टीम प्रबंधन आगामी बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए उनके फिटनेस मैनेजमेंट पर फोकस कर रहा है। वहीं युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने का बड़ा मंच मानी जा रही है।
टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।
वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।
संबंधित समाचार

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!