शिविर में बच्चों को दिए संस्कार और सिखाए सुरक्षा के गुर: पुलिस कमिश्नरेट का नवाचार; सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत संचालित संजीवनी बाल मित्र केंद्र ने किया आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत इंदौर पुलिस द्वारा संचालित संजीवनी बाल मित्र केंद्र में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। कैंप के दौरान बच्चों को योग, व्यक्तित्व विकास, साइबर सुरक्षा, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर बच्चों को प्रमाण-पत्र, मिठाइयां और उपयोगी उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह समर कैंप थाना छत्रीपुरा स्थित संजीवनी बाल मित्र केंद्र में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद और सामाजिक रूप से वंचित बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ना था।
पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कैंप का संचालन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल, सामुदायिक पुलिसिंग की नोडल अधिकारी सीमा अलावा तथा एसीपी विजय तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित शिविर का संचालन प्रधान आरक्षक संजय राठौर ने किया।
बच्चों को दिए गए जीवनोपयोगी प्रशिक्षण
सात दिन तक चले इस शिविर में बच्चों को कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इनमें योग एवं ध्यान, कला एवं शिल्प, चित्रकला प्रतियोगिता, महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा, साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार और संरक्षण जैसे विषय प्रमुख रहे। विशेषज्ञों ने बच्चों को न केवल इन विषयों की जानकारी दी, बल्कि व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से उन्हें जागरूक भी किया।
विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
कैंप में पुलिस अधिकारियों के अलावा कानूनी, सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। जिला अभियोजन अधिकारी अभिजीत सिंह राठौड़, योगाचार्य श्रवण कुमार शर्मा, डॉ. रूपाली राठौर, हाईकोर्ट अधिवक्ता कृष्ण कुमार कुन्हारे, एडीपीओ सुशीला राठौर, बाल कल्याण समिति की सदस्य ललिता राठौर, ऊर्जा एनजीओ की नेहा शर्मा सहित कई विशेषज्ञों ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया।
प्रमाण-पत्र और उपहार देकर किया सम्मानित
समापन समारोह में बच्चों को भागीदारी प्रमाण-पत्र, मिठाइयां और विभिन्न उपयोगी उपहार वितरित किए गए। बच्चों ने भी कैंप के दौरान सीखी गई गतिविधियों और अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
21 वर्षों से बच्चों को दे रहा नई दिशा
उल्लेखनीय है कि थाना छत्रीपुरा स्थित संजीवनी बाल मित्र केंद्र वर्ष 2005 से लगातार संचालित किया जा रहा है। इस केंद्र का उद्देश्य अपराध प्रभावित, आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से वंचित बच्चों को शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है। इंदौर पुलिस के अनुसार अब तक इस केंद्र के माध्यम से 7,000 से अधिक बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा चुका है।
सामुदायिक पुलिसिंग का सफल मॉडल
इंदौर पुलिस की यह पहल सामुदायिक पुलिसिंग का एक सफल और प्रेरणादायी उदाहरण मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों को सही मार्गदर्शन, शिक्षा और नैतिक मूल्य प्रदान कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना ही इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य है। यह प्रयास न केवल बच्चों का भविष्य संवार रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
संबंधित समाचार

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!