शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख तय: आवेदन 21 अगस्त से; फीस को लेकर विरोध शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए परीक्षा नियम जारी कर दिए हैं। प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों को इस परीक्षा में शामिल होना होगा।
ईएसबी के अनुसार, टीईटी परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होकर 4 सितंबर 2026 तक चलेगी। आवेदन में सुधार की सुविधा 21 अगस्त से 9 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।
150 सवालों की होगी परीक्षा
शिक्षक पात्रता परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाएगी। वर्ष 1998 से 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों को भी पात्रता परीक्षा देनी होगी।
एक पेपर की फीस 1000 रुपए
ईएसबी ने परीक्षा शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। सभी वर्गों के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न-पत्र 1000 रुपए शुल्क देना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन के दौरान पोर्टल और कियोस्क शुल्क भी देना होगा।
एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपए और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के जरिए आवेदन करने पर 20 रुपए पोर्टल शुल्क लगेगा। आवेदन संशोधन के लिए भी शुल्क तय किया गया है।
शिक्षक संगठन ने उठाए सवाल
टीईटी परीक्षा शुल्क को लेकर शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया है। शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश ने वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों से परीक्षा शुल्क लेने को अनुचित बताया है।
संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने परीक्षा शुल्क माफ करने, ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन परीक्षा कराने और तैयारी के लिए विशेष अध्ययन अवकाश देने की मांग की है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!