खबर
Top News

तैराकों का विरोध, पूल बचाने की गुहार: विधायक के घर पहुंचे खिलाड़ी; मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 6:01 pm
शेयर करें:
तैराकों का विरोध, पूल बचाने की गुहार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू नाका स्थित तरण पुष्कर स्विमिंग पूल को तोड़ने के प्रस्ताव के खिलाफ इंदौर के वर्तमान और पूर्व तैराकों ने मोर्चा खोल दिया है। जिला तैराकी संघ की अध्यक्ष और विधायक मालिनी गौड़ के घर पहुंचे तैराकों ने पूल को तोड़े जाने के साथ ही विश्रामबाग स्विमिंग पूल को पीपीपी मॉडल पर देने के फैसले का भी विरोध किया। तैराकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर दोनों फैसलों पर पुनर्विचार की मांग की। विधायक ने मामले में मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भरोसा दिया है।

तैराक बोले- पूल सिर्फ खेल का मैदान नहीं, शहर की जरूरत
तैराकों का कहना है कि स्विमिंग पूल सिर्फ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का स्थान नहीं हैं, बल्कि बच्चों, युवाओं और आम लोगों के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधाएं हैं। नगर निगम पहले नेहरू पार्क और तरण पुष्कर जैसे प्रमुख पूल संचालित करता था। यदि इन सुविधाओं को भी बंद या खत्म किया गया तो शहरवासियों के पास तैराकी के विकल्प सीमित हो जाएंगे।

विरोध में अंतरराष्ट्रीय तैराक पलक शर्मा समेत कई वर्तमान और पूर्व तैराक शामिल हुए।

1969 में बना था तरण पुष्कर
तैराकों ने विधायक को बताया कि महू नाका स्थित तरण पुष्कर का इंदौर के खेल इतिहास में खास स्थान है। यह पूल 1969 से संचालित हो रहा है और इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल ने किया था।

पिछले कई दशकों में यहां शहर के अनेक तैराकों ने प्रशिक्षण लिया और प्रतियोगिताओं की तैयारी की। खिलाड़ियों का कहना है कि इतने पुराने और उपयोगी पूल को तोड़ने के बजाय उसका बेहतर रखरखाव किया जाना चाहिए। यदि संचालन में कोई परेशानी है तो उसे दूर किया जाए, लेकिन तैराकी जैसी स्वास्थ्यवर्धक सुविधा खत्म न की जाए।

विश्रामबाग पूल के पीपीपी मॉडल पर भी सवाल
तैराकों ने विश्रामबाग स्विमिंग पूल को पीपीपी मॉडल पर देने का भी विरोध किया। उनका कहना है कि सार्वजनिक खेल सुविधाओं का निजी मॉडल पर संचालन होने से आम लोगों की पहुंच और शुल्क को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

उन्होंने मांग की कि नगर निगम दोनों पूलों के रखरखाव और संचालन में सुधार करे और खिलाड़ियों के साथ आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता दे।

मालिनी गौड़ बोलीं- मुख्यमंत्री से करूंगी चर्चा
तैराकों की बात सुनने के बाद विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि वह पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगी। उन्होंने तैराकों की मांगों और स्विमिंग पूलों से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से लेने की बात कही।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 2 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 2 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 2 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 3 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 3 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 3 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 3 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 3 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 4 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 4 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 4 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 4 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 4 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 4 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 4 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 4 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 4 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!