ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा: तीन कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार; ड्रग्स के नेटवर्क का खुलासा, सप्लायर भी पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच और छत्रीपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ब्राउन शुगर और चरस के साथ पकड़े गए दो आरोपियों के अलावा एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाला एक आरोपी शामिल है।
पुलिस ने कुल 12 ग्राम ब्राउन शुगर, 15 ग्राम एमडी ड्रग्स और 122 ग्राम चरस बरामद की है। तीनों मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 3.90 लाख रुपए है, जबकि दो वाहनों सहित कुल जब्ती 5.30 लाख रुपए की है। एमडी ड्रग्स और मोटरसाइकिल पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से जब्त की गई थी।
स्कूटी की डिक्की में छिपाई थी ब्राउन शुगर
क्राइम ब्रांच ने 19 नवंबर को एमआर-4 रोड स्थित भैरव बाबा मंदिर तिराहे पर संदिग्ध अवस्था में स्कूटी के साथ बैठे चमन सिसोदिया (40), निवासी एरोड्रम को पकड़ा। टीवीएस जुपिटर की डिक्की से 12 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
इसकी कीमत 1.20 लाख रुपए और स्कूटी की कीमत 80 हजार रुपए आंकी गई है। आठवीं तक पढ़ा आरोपी गाड़ी धोने का काम करता है। उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज किया गया है।
एमडी ड्रग्स तस्कर से पूछताछ में सप्लायर पकड़ाया
क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले एमआर-4 रोड पर सरस्वती नदी पुलिया के पास शाहरुख उर्फ एमडी (32), निवासी राजेंद्र नगर को गिरफ्तार किया था। उसकी एचएफ-100 मोटरसाइकिल की सीट के कवर के नीचे 15 ग्राम एमडी ड्रग्स छिपी मिली थी। पूछताछ में उसने एरोड्रम निवासी सूरज तिवारी (32) से ड्रग्स खरीदने की जानकारी दी।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया। दसवीं तक पढ़ा सूरज ड्राइविंग करता है। इस मामले में डेढ़ लाख रुपए की एमडी ड्रग्स और 60 हजार रुपए की मोटरसाइकिल जब्त की गई थी। क्राइम ब्रांच ने अपराध क्रमांक 195/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 और 8/29 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
सप्लाई की फिराक में खड़ा था, 122 ग्राम चरस मिली
छत्रीपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एमओजी लाइन स्थित पानी की टंकी के पास घेराबंदी कर कमलेश मेवाड़ा (35), निवासी 114 लाबरिया भेरू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चरस की सप्लाई करने की फिराक में था। तलाशी में उसके कब्जे से 122 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपए है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया गया है।
ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही पुलिस
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस संदिग्धों की निगरानी और धरपकड़ कर रही है। तीनों मामलों में आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!