प्रदेश के नए डीजीपी की तस्वीर साफ: तीन IPS में से एक को मिलेगी कमान; यूपीएससी ने राज्य सरकार को भेजा पैनल, मुख्यमंत्री लगाएंगे अंतिम मुहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश को जल्द नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिलने वाला है। मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह एक दिसंबर से नए पुलिस मुखिया के कार्यभार संभालने की संभावना है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने चयन प्रक्रिया पूरी कर तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल राज्य सरकार को भेज दिया है। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इनमें से किसी एक नाम पर अंतिम निर्णय लेना है।
वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव दौड़ में
यूपीएससी की ओर से भेजे गए पैनल में 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव शामिल हैं। तीनों अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद प्रदेश के नए पुलिस मुखिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अंतिम नियुक्ति का फैसला राज्य सरकार को करना है।
12 अधिकारियों के नाम भेजे थे यूपीएससी को
नए डीजीपी के चयन के लिए गृह विभाग ने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे थे। इनमें जी. अखेतो सेमा का नाम भी शामिल था। हालांकि, उन्होंने पहले ही सरकार को पत्र लिखकर चयन प्रक्रिया से अपना नाम वापस लेने की इच्छा जताई थी। उनका नाम अंतिम पैनल में शामिल नहीं हुआ।
अब मुख्यमंत्री के फैसले का इंतजार
यूपीएससी से तीन नामों का पैनल मिलने के बाद नियुक्ति का अंतिम चरण शेष है। प्रदेश की पुलिस व्यवस्था की कमान किस अधिकारी को मिलेगी, यह मुख्यमंत्री के निर्णय से स्पष्ट होगा। फिलहाल प्रशासनिक और पुलिस महकमे की निगाहें नए डीजीपी की नियुक्ति के आधिकारिक आदेश पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!