खबर
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप: 3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 2:06 pm
शेयर करें:
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार रात बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

राजीव गांधी प्रतिमा चौराहे पर अचानक की गई जांच के दौरान 22 बसों को रोककर उनके चालकों और अन्य कर्मचारियों की जांच की गई।

छह बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई
इस दौरान छह बस चालकों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। इनमें तीन चालक शराब के नशे में बस चलाते मिले।

बीड़ी पीते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हुआ चालक
चेकिंग के दौरान एक टूरिस्ट बस का चालक चलती बस में एक हाथ से स्टेयरिंग संभालते और दूसरे हाथ से बीड़ी पीते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हुआ।

पुलिस ने मामले का वीडियो और फोटो सुरक्षित कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की।

चलती बस में बीड़ी पी रहा था ड्राइवर
जांच के दौरान बालाजी ट्रैवल्स की एक टूरिस्ट बस पुलिस की नजर में आई। बस तेज गति से आती दिखाई दी, जिसके बाद टीम ने उसकी निगरानी शुरू कर दी।

कैमरे से रिकॉर्डिंग करने पर बस के कैबिन में चालक का लापरवाही भरा व्यवहार सामने आया।

चालक एक हाथ से स्टेयरिंग संभाल रहा था, जबकि दूसरे हाथ में बीड़ी लेकर धूम्रपान करते हुए बस चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस में इस तरह की लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

ब्रीथ एनालाइजर से जांच, तीन चालक नशे में मिले
रात में की गई चेकिंग में पुलिस ने बस चालकों की शराब की जांच के लिए ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया।

जांच के दौरान तीन चालक शराब के नशे में पाए गए। कुछ बसों में ओवरस्पीडिंग समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन भी सामने आए।

पुलिस ने संबंधित चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की और ओवरस्पीडिंग करने वालों के चालान बनाए।

कई ट्रैवल कंपनियों के चालक कार्रवाई की जद में
अभियान के दौरान बालाजी ट्रैवल्स, कमला ट्रैवल्स, अशोका ट्रैवल्स ग्वालियर, इंटरसिटी और पाटीदार ट्रैवल्स की बसों की जांच की गई।

नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस की जांच केवल ड्राइवरों तक सीमित नहीं रही।

दो क्लीनर भी नशे की हालत में मिले
उपनगरीय बसों की जांच के दौरान दो क्लीनर और एक चालक भी नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने इनके खिलाफ भी कार्रवाई की।

अधिकारियों का कहना है कि बसों में तैनात कर्मचारियों का नशे की हालत में होना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

आगे भी जारी रहेगी अचानक चेकिंग
ट्रैफिक टीआई सुमित बिलौनिया के मुताबिक, बस चालकों की ओवरस्पीडिंग के साथ शराब पीकर वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और धूम्रपान जैसी लापरवाहियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों की अचानक जांच आगे भी जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

2 minutes ago
राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

4 minutes ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

7 minutes ago
देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

11 minutes ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

12 minutes ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

17 minutes ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

20 minutes ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

31 minutes ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

32 minutes ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

about 1 hour ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

about 1 hour ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

about 1 hour ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

about 1 hour ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

about 1 hour ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

about 1 hour ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 2 hours ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 3 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!