सूरज रजक... शराब ठेकेदार या कुख्यात तस्कर: कस्टडी मांगने पर तीन बार खाई मुंह की; कर रहा चौथी कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

आंबुआ थाने में जब्त लाखों की शराब बताई खुद की
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुद को शुद्ध रूप से कारोबारी बताने वाला मुलजिम सूरज रजक आदतन अपराधी है, ये तो उसके द्वारा लगातार किए जा रहे अपराध और उसका विशुद्ध आपराधिक रिकॉर्ड बताता है। शराब ठेकेदार कहीं न कहीं शराब तस्कर भी है।
ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि कुछ महीनों पहले आलीराजपुर जिले में पकड़ाई लाखों की शराब उसके द्वारा छुड़ाने की नाकाम कोशिशें कह रही हैं। इसे लेकर खुलासा फर्स्ट की खास खबर...
आधा दर्जन से अधिक अपराधों को अंजाम दे चुका मुलजिम शराब ठेकेदार सूरज रजक आज तक तो अपने धनबल, रसूख और राजनीतिक संरक्षण के दम पर बचता आया, लेकिन अब मुश्किल में है। वरिष्ठ पत्रकार आरके गुप्ता को 14 जुलाई को खबर छापने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर उसने अपने लिए मुसीबत खड़ी कर ली है।
आरके गुप्ता के अनुसार पिछले साल आलीराजपुर जिले की आंबुआ पुलिस ने लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी थी। आबकारी की धारा 34(2) एवं धारा 46 के तहत केस (अपराध क्रमांक 278/25) दर्ज कर ड्राइवर और हेल्पर को आरोपी बनाया था।
खुद एसपी रघुवंशसिंह भदौरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि शराब तस्करी कर गुजरात भेजी जा रही थी। आंबुआ टीआई कमल डाबर ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर शराब ठेकेदार का पता लगाने टीम इंदौर भेजी थी। शराब सूरज रजक को अलॉट किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस पीछे हट गई और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, यानी 'शुभ-लाभ' का खेल हो गया।
देरी से दिया आवेदन खारिज
इसके बाद सूरज रजक ने तस्करी की जब्त शराब को अपना बताते हुए पहले आवेदन और फिर रिवीजन लगाई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया सूरज रजक संबंधित जिला कोर्ट (आलीराजपुर) में 7 दिनों में आवेदन प्रस्तुत करे, लेकिन उसने कोर्ट के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया और देर से आवेदन किया जो खारिज हो गया।
हालही में सूरज रजक ने इंदौर हाई कोर्ट में 21 जुलाई को एमसीआरसी (35328/2026) जिसका, सीएनआर नंबर एमपीएचसी020292152026 है, लगाई और जब्त शराब को अपना बताया है। यानी खुद ही कह रहा है कि तस्करी कर ढोई जा रही अवैध शराब उसकी है।
देखना रोचक होगा इस मर्तबा हाई कोर्ट क्या फैसला लेता है। वहीं, ये भी पता चला है आरके गुप्ता ने आंबुआ थाने में आरटीआई आवेदन लगाकर पूरे प्रकरण की जानकारी मांगी है। उधर, सेंट्रल एजेंसियों तक सूरज रजक की शिकायत पहुंची थी। वे भी सक्रिय हो गई हैं।
सूरज पर ज्यादा ही मेहरबानी दिखाती रही पुलिस...
वरिष्ठ पत्रकार आरके गुप्ता के अनुसार 14 जुलाई को पंढऱीनाथ थाने में आरोपी सूरज रजक पर धमकी का केस दर्ज कराने के साथ उन्होंने लसूडि़या थाने में आरटीआई के तहत आवेदन देकर वारंटियों और गुंडा लिस्ट की जानकारी मांगी थी।
खुलासा हुआ 2023 में ट्रेवल्स संचालक लक्की परिहार से जुड़े मामले में सूरज रजक का स्थायी गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है, जिसे लसूडि़या पुलिस ने अब तक तामील नहीं किया है। बस फिर क्या था, 22 जुलाई को सूरज रजक ने एक लाख रुपए के उधारी के टिकट के मामले में जारी उक्त वारंट से डरकर तुरत-फुरत लक्की परिहार के हाथ-पैर जोड़कर ज्यादा पैसे देकर राजीनामा कर लिया।
इससे पता चलता है सूरज रजक को गिरफ्तार करने के बाद लसूडि़या पुलिस ने उसे सूचना देकर गिरफ्तारी से बचाया है। फरारी में सूरज रजक अपने संरक्षणदाता बाहुबली भाजपा विधायक के साथ कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजन में खुलेआम घूमता-फिरता देखा गया।
संबंधित समाचार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!