दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल: कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल देने और उनके आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपे गए
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो आश्रितों को आरक्षक पद के नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित छह अनुसचिवीय बल के कर्मचारियों को भी नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपे गए।
दिवंगत पुलिसकर्मियों के बेटों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
अनुकंपा नियुक्ति के तहत स्वर्गीय संजय देशला के पुत्र मयंक देशला को आरक्षक पद पर नियुक्त किया गया।
संजय देशला इंदौर नगरीय पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे और सेवाकाल के दौरान उनका निधन हो गया था।
सेवाकाल के दौरान दिवंगत हो गए थे
इसी तरह स्वर्गीय कन्हैयालाल पाण्डेय के पुत्र विवेक पाण्डेय को भी आरक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।
कन्हैयालाल पाण्डेय इंदौर नगरीय पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे और सेवाकाल के दौरान दिवंगत हो गए थे।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया, मेडिकल परीक्षण और आवश्यक सत्यापन पूरा होने के बाद दोनों आश्रितों को नियुक्ति दी गई।
भर्ती प्रक्रिया से चयनित 6 कर्मचारियों को भी मिले नियुक्ति पत्र
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित छह अनुसचिवीय बल के कर्मचारियों को भी नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें संदीप कोरी - सूबेदार (अ), प्राची माहौर - सहायक उप निरीक्षक (अ), अनुपम द्विवेदी - सहायक उप निरीक्षक (अ), आशीष साहू - सहायक उप निरीक्षक (अ), महेश मुवेल - सहायक उप निरीक्षक (अ), प्रियंका शाक्य - सहायक उप निरीक्षक (अ) शामिल हैं।
पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, जनसेवा का दायित्व
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है।
उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों को पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ काम करने तथा आमजन की सेवा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने और जनता के बीच सुरक्षा, विश्वास एवं सहयोग की भावना मजबूत करने का संदेश दिया।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने उम्मीद जताई कि सभी नव नियुक्त कर्मचारी पुलिस सेवा के मूल्यों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!