कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू: हजारों होटल-रेस्टोरेंट को राहत; अवकाश के दिन भी खुली गैस एजेंसियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में एलपीजी संकट के बीच अब थोड़ी राहत मिलने लगी है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू हो गई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को बड़ी राहत मिली है।
साप्ताहिक अवकाश के दिन भी गैस एजेंसियां खुलीं
ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर साप्ताहिक अवकाश के दिन भी गैस एजेंसियां खोलकर सिलेंडर सप्लाई की जा रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस बुकिंग से जुड़ी करीब 40% समस्या अब खत्म हो चुकी है।
भौंरी स्थित डिपो से सिलेंडरों की लोडिंग शुरू
दरअसल, ऑयल कंपनियों ने रविवार से ही सिलेंडर की सप्लाई शुरू कर दी थी। भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के मुताबिक, पिछले 6 दिनों से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप थी, लेकिन अब भौंरी स्थित डिपो से सिलेंडरों की लोडिंग शुरू हो गई है।
प्रशासन ने टीमें भेजीं
रविवार को शहर की करीब आधा दर्जन गैस एजेंसियां बंद मिलने की सूचना पर प्रशासन ने टीमें भेजीं। जांच में सामने आया कि एजेंसियां स्टॉक खत्म होने के कारण बंद थीं, क्योंकि रविवार को डिपो से सिलेंडर लोड नहीं किए जाते।
एक दिन में 11 हजार सिलेंडर की सप्लाई
फूड कंट्रोलर जादौन ने बताया कि शनिवार को भोपाल जिले में करीब 14 हजार घरेलू सिलेंडर की बुकिंग हुई थी, जिनमें से 11 हजार की सप्लाई कर दी गई। रविवार को जिन एजेंसियों के पास स्टॉक उपलब्ध था, वहां से घरों तक डिलीवरी भी की गई।
होटल इंडस्ट्री के लिए ‘ऑक्सीजन’ जैसी राहत
एमपी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी के अनुसार, पिछले 6-7 दिनों से प्रदेश के होटल और रेस्टोरेंट को एक भी कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिला था। अब सरकार द्वारा सप्लाई शुरू करना होटल इंडस्ट्री के लिए ‘ऑक्सीजन’ मिलने जैसा है। उन्होंने बताया कि सिलेंडर की कमी के कारण प्रदेश के 50 हजार से अधिक होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए थे। कई जगह गैस का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका था।
मेन्यू में बदलाव भी करना पड़ा
वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंडक्शन, डीजल भट्ठी जैसे इंतजाम किए गए, लेकिन यह काफी महंगे साबित हो रहे हैं। इसी वजह से कई जगह मेन्यू में बदलाव भी करना पड़ा। हालांकि, गैस संकट के बावजूद होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने कर्मचारियों की छंटनी नहीं की।
भोपाल में आज से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई
भोपाल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने बताया कि गैस की किल्लत के चलते कई होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने इंडक्शन, इलेक्ट्रिक ग्रिडल, फ्रायर, इलेक्ट्रिक कुकर और स्टीमर का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। अब सिलेंडर की सप्लाई शुरू होना बड़ी राहत की बात है।
सिलेंडर न मिलने से बंद हुईं रेहड़ियां
गैस की कमी का असर छोटे कारोबारियों पर भी पड़ा। भोपाल के 6 नंबर, शाहपुरा और न्यू मार्केट इलाके में 30 से ज्यादा रेहड़ियां गैस न मिलने की वजह से बंद हो गई थीं। अब सप्लाई सामान्य होने पर इनके दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच गैस संकट के चलते बाजार में इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री भी तेजी से बढ़ गई है।
घरेलू सिलेंडर को लेकर अभी भी परेशानी
जहां कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई से राहत मिली है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर कई जगह अभी भी मारामारी बनी हुई है। लोगों को गैस के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।भोपाल के जहांगीराबाद और बोगदा पुल इलाके में स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यहां की निवासी शीबा खान पिछले एक हफ्ते से सिलेंडर के लिए परेशान हैं। 13 मार्च को डिलीवरी का मैसेज मिलने के बावजूद सिलेंडर अभी तक घर नहीं पहुंचा।
ग्वालियर-उज्जैन में प्रशासन सक्रिय
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक है और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। उज्जैन में रविवार की छुट्टी के बावजूद महाकाल गैस एजेंसी खोलकर घरेलू गैस की सप्लाई जारी रखी गई। वहीं पुरानी इटारसी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस संकट और बढ़ती महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने नाले में गैस पाइप डालकर चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!