सुलभ शौचालय बना नशे का अड्डा: वीडियो से हुआ खुलासा; तस्कर भी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नगर निगम के सुलभ शौचालय में एक युवक के नशा करते हुए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में मामला सिर्फ नशा करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नशा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंच गया।
मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है, जहां मोहल्ला समिति की बैठक के दौरान एक रहवासी ने पुलिस को एक वीडियो सौंपा। वीडियो में एक युवक सार्वजनिक सुलभ शौचालय के अंदर नशा करता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने जांच के बाद उसकी पहचान लोकेश बाथम के रूप में की और उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में लोकेश ने खुलासा किया कि वह छोटी भमोरी निवासी पवन ठाकुर से ब्राउन शुगर खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पवन ठाकुर के ठिकाने पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 70 से ज्यादा नशे के टोकन बरामद हुए। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से नशा बेचने का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, यह टोकन नशे के लेन-देन के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।
हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि नशे की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मोहल्ला समितियों की सक्रियता से ऐसे मामलों का खुलासा हो रहा है, जिससे शहर में नशे के कारोबार पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाने में मदद मिल रही है।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!