आत्महत्या: डिलीवरी बॉय ने आर्थिक तनाव में जहर खाया; युवक ने फांसी लगाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। चंदन नगर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय डिलीवरी बॉय की कथित रूप से आर्थिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई, जबकि आजाद नगर क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उपचार के दौरान मौत
चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार व्यास नगर निवासी लखन (25) पुत्र राजू कोटे ने बुधवार को अपने घर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।
तबीयत बिगड़ने पर उसकी पत्नी ने बड़े भाई करण को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान गुरुवार तड़के करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।
क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर्ज लिया
परिजनों के मुताबिक लखन पार्सल डिलीवरी का काम करने के साथ-साथ रेपिडो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले कुछ समय से आय कम होने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
बताया गया कि उसने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर्ज लिया था, जिसे समय पर नहीं चुका पाने के कारण वह तनाव में रहने लगा था।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
लखन की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। परिवार में माता-पिता, पत्नी और एक बड़ा भाई हैं। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने कितना कर्ज लिया था और किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
आजाद नगर में युवक ने फांसी लगाई
एक अन्य घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के इदरीश नगर में सामने आई, जहां अनोज एड्रयू (21) ने बुधवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार कुछ परिचित युवक का शव एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। फिलहाल शव अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों से संपर्क किया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस कर रही है जांच
दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही दोनों घटनाओं के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!