खबर
Top News

बारिश में भी नहीं थमा छात्रों का प्रदर्शन: बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी; हनुमान चालीसा का पाठ, ABVP का ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 6:01 pm
शेयर करें:
बारिश में भी नहीं थमा छात्रों का प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
जिले के कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं की कमी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गुरुवार को ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स के सामने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए।

तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। उन्होंने सड़क पर बैठकर करीब 30 मिनट तक हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

एक घंटे इंतजार के बाद सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शनकारी करीब एक घंटे तक जिलाधिकारी के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद छात्रों ने अपर कलेक्टर नितिन टाले को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ABVP ने कॉलेजों में विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की मांग की।

पेयजल से लेकर लैब और लाइब्रेरी तक की मांग
ABVP जिला संयोजक हरदीप नागपाल ने कहा कि कॉलेजों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, छात्राओं की सुरक्षा, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली, लाइब्रेरी, प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।

इसके अलावा इंटरनेट, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप और प्राथमिक उपचार केंद्र जैसी व्यवस्थाएं भी सभी महाविद्यालयों में सुनिश्चित करने की मांग की गई।

संगठन का कहना है कि इन बुनियादी सुविधाओं के बिना विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण नहीं मिल सकता। ABVP ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र मालवीय, विभाग संयोजक मृदुल नाथ चौहान, जिला संयोजक हरदीप नागपाल, कुणाल सराठे, यशवंत दुबे, नगर मंत्री दिव्यांश शर्मा, इशिका मालवीय, यशवंत वर्मा और विवेक पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 3 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 3 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 3 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 4 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 4 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 4 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 4 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 4 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 4 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 4 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 4 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 5 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 5 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 5 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 5 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 5 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!