देखिये वीडियो, बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का धरना: कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठे; बोले- आश्वासन नहीं किराया वापस कराए
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बस किराए में अचानक बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। Gen Alpha कहे जाने वाले इन बच्चों ने मुख्य द्वार के सामने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्र ग्रामीण सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और बस किराया बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे हैं।
200 से बढ़ाकर 600 रुपए किया किराया
छात्रों का कहना है कि अब तक उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए 200 रुपए प्रतिमाह बस किराया देना पड़ता था, लेकिन अचानक इसे बढ़ाकर 600 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। विद्यार्थियों का कहना है कि वे गरीब परिवारों से आते हैं और उनके परिवारों के लिए हर महीने 600 रुपए किराया देना मुश्किल है।
छात्रों ने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। ऐसे में किराए में तीन गुना बढ़ोतरी उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।
10-15 किलोमीटर दूर स्कूल, बस ही एकमात्र सहारा
धरने में शामिल विद्यार्थियों के मुताबिक कम्पेल और देवगुराड़िया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कई बच्चे करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर स्कूल पढ़ने जाते हैं। इतनी दूरी के कारण उनके लिए बस ही स्कूल पहुंचने का प्रमुख साधन है।
छात्रों का कहना है कि किराया बढ़ने के बाद कई विद्यार्थियों के सामने स्कूल आने-जाने की समस्या खड़ी हो गई है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।
SDM समझाने पहुंचे, बच्चों ने कहा- कलेक्टर से मिलना है
छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर SDM भी कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर समस्या का उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
हालांकि, धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि कलेक्टर से सीधे मिलकर बस किराया बढ़ोतरी वापस कराने की मांग रखनी है। छात्रों का कहना है कि जब तक किराया वृद्धि वापस नहीं ली जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!