मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर: 30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात
KHULASA FIRST
संवाददाता

तड़के 4 बजे निकाला बाहर, नोट्स-लैपटॉप गायब
पुलिस और प्रशासन से गुहार
हॉस्टल संचालक डिपॉजिट और किराया लेकर गायब
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छावनी चौराहे पर नगर निगम की ओर से मास्टर प्लान की सड़क निर्माण में बाधक निर्माण हटाने की बड़ी कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। मधुमिलन चौराहा से छावनी चौराहे तक निर्माणाधीन सड़क के मार्ग में आ रहे अवैध व बाधक हिस्सों को हटाने के लिए आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान छावनी स्थित मथुरावाला होटल की पांच मंजिला इमारत का बाधक हिस्सा ढहा दिया गया।
कार्रवाई के समय अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह, अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री पीएस कुशवाहा, भवन अधिकारी अंकेश बिराथरिया, नरेश जायसवाल और रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणे सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस का अमला मौके पर तैनात रहा।
टॉर्च की रोशनी में बचा सामान तलाशा... इस प्रशासनिक कार्रवाई की सबसे बड़ी गाज इमारत के ऊपरी हिस्सों में संचालित ‘चाणक्य बॉयज हॉस्टल' में रह रहे 30 से अधिक बेकसूर छात्रों पर गिरी है। स्कूल, कॉलेज, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे इन छात्रों को शुक्रवार तड़के 4 बजे ही बाहर कर दिया गया।
देखते ही देखते पोकलेन मशीनों की कार्रवाई में एलएन संस्थान में पढ़ने वाले 15 से 20 छात्रों के पंच कार्ड, अध्ययन सामग्री, नोट्स और कई लैपटॉप मलबे में दबकर नष्ट या गायब हो गए।
शनिवार रात छात्र अंधेरे में मोबाइल की टॉर्च जलाकर मलबे में अपना बचा सामान तलाशते नजर आए। दिनभर मंदिरों में समय बिताने और नए कमरों की तलाश में भटकने के बाद छात्र अपना सामान समेटने पहुंचे थे।
ठगी और बदसलूकी के गंभीर आरोप... संचालक अर्पित गुप्ता और मैनेजर सुशांत परमार पर छात्रों ने ठगी और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। झांसी निवासी आदित्य राजपूत, अली चौधरी, प्रिंस चौधरी, ऋतिक लोधी, अमन पाटीदार और सौरभ मोदी सहित अन्य पीड़ितों ने बताया कि वे डेढ़ से ढाई साल से यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। प्रवेश के दौरान 8-8 हजार रुपए काशन मनी, एडवांस और रनिंग किराया जमा कराया गया था।
कार्रवाई के बाद से दोनों के फोन बंद
कार्रवाई के बाद से दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। वहीं हॉस्टल में भोजन-नाश्ता बनाने और साफ-सफाई का काम करने वाले दंपति राहुल हिरवे और शीतल हिरवे को भी डेढ़ महीने से वेतन नहीं मिला है। बिजली कटने और मलबे के ढेर के बीच पीड़ित छात्र अब पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराकर अपने पैसे वापस दिलाने और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बिना किसी पूर्व नोटिस के अचानक की कार्रवाई
नगर निगम ने बिना किसी पूर्व नोटिस के अचानक सुबह 5 बजे हमारे हॉस्टल पर डिमोलिशन की कार्रवाई कर दी। जबकि 2 तारीख को ही कोर्ट में हमारी अपील की सुनवाई लगी हुई थी। इस अचानक हुई कार्रवाई के बावजूद हमने तुरंत सभी 35-40 छात्रों के लिए पास के हॉस्टल में रुकने तथा नाश्ते व खाने की पूरी व्यवस्था की और उनके परिजनों को भी सूचित किया।
छात्रों की एडवांस राशि या काशन मनी को लेकर उठ रहे आरोप गलत हैं। हमने सभी छात्रों को मैसेज के माध्यम से सूचित कर दिया है कि अगले दो महीनों में व्यवस्था को वापस ठीक करके उन्हें पुनः हॉस्टल में समायोजित कर लिया जाएगा। इस विकट परिस्थिति में भी हम पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था बहाल करने में लगे हुए हैं। - अर्पित गुप्ता, संचालक, चाणक्य बॉयज हॉस्टल, छावनी
संबंधित समाचार

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!