ट्रेन के आगे कूदी छात्रा: शरीर के तीन टुकड़े; 300 मीटर दूर मिला सिर, एक पैर नहीं मिला, प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ब्यावरा, राजगढ़।
राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा इतना भयावह था कि युवती का शरीर तीन हिस्सों में बंट गया। उसका सिर घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर मिला, जबकि एक पैर का देर रात तक पता नहीं चल सका। घटना सोमवार देर रात भोपाल बायपास स्थित कचनारिया आईटीआई के सामने की बताई जा रही है।
लोको पायलट ने स्टेशन पहुंचकर सूचना दी
देहात थाना पुलिस के एएसआई गुलाब सिंह धाकड़ के अनुसार पचौर से ब्यावरा की ओर आ रही ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस के लोको पायलट ने स्टेशन पहुंचकर सूचना दी कि कचनारिया आईटीआई के पास एक युवती अचानक इंजन के सामने कूद गई। इसके बाद स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद डिप्टी एसएस ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
सेकंड ईयर की छात्रा थी
पुलिस ने मृतका की पहचान पडोनिया निवासी टीना दांगी (22), पिता हरिनारायण दांगी के रूप में की है। टीना कॉलेज में सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।
शाम तक सब कुछ सामान्य था
परिजनों के अनुसार सोमवार शाम तक टीना का व्यवहार सामान्य था। उसने अपने पिता को चाय बनाकर पिलाई थी और गांव में घर के बाहर भी लोगों को दिखाई दी थी। किसी को अंदेशा नहीं था कि वह किसी मानसिक परेशानी से गुजर रही है या इतना बड़ा कदम उठा सकती है। पुलिस अंतिम संस्कार के बाद परिजनों के बयान दर्ज करेगी।
रातभर तलाश के बाद भी नहीं मिला एक पैर
घटना के बाद पुलिस ने देर रात करीब 6 किलोमीटर तक ट्रैक पर छात्रा के गायब पैर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि ट्रेन से टकराने के बाद शरीर के हिस्से दूर-दूर जा गिरे होंगे। यह भी आशंका जताई जा रही है कि पैर इंजन में फंसकर आगे तक चला गया हो सकता है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!