बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत: हत्या की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

पिता ने किया सुसाइड, मां एमडी तस्करी में जेल में बंद
रात में साथ रहने को लेकर हुआ था झगड़ा, मोबाइल तोड़कर चला गया दोस्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र के जगजीवन रामनगर में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस को आशंका है कि बॉयफ्रेंड अभिषेक ने ही विवाद के बाद छात्रा की हत्या की है। घटना से कुछ घंटे पहले दोनों के बीच साथ रहने को लेकर विवाद हुआ था।
आरोप है कि अभिषेक ने गुस्से में छात्रा का मोबाइल तोड़ दिया और वहां से चला गया। इसके बाद छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ शिकायत करने निकली, लेकिन थाने जाने के बजाय दोनों वापस लौट आईं। कुछ घंटे बाद छात्रा घर की पहली मंजिल पर कमरे में मृत मिली।
मृतक छात्रा वैष्णवी मूल रूप से राजस्थान के गंगापुर की रहने वाली थी और मां व बड़ी बहन के साथ जगजीवन रामनगर में किराए के मकान में रह रही थी। वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। परदेशीपुरा निवासी अभिषेक से उसकी दोस्ती थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे अभिषेक छात्रा से मिलने घर पहुंचा था।
साथ रहने की जिद पर बिगड़ा मामला- पुलिस के मुताबिक अभिषेक छात्रा पर अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। छात्रा ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान अभिषेक ने उसका मोबाइल तोड़ दिया।
विवाद बढ़ने के बाद दोनों बहनों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही और घर से निकल गईं। यहीं से घटनाक्रम संदिग्ध हो जाता है। दोनों कुछ देर बाद वापस लौटीं और फिर परदेशीपुरा-पाटनीपुरा की ओर चली गईं।
करीब साढ़े चार बजे दोनों घर पहुंचीं। छात्रा चाबी लेकर पहली मंजिल पर चली गई, जबकि उसकी बहन नीचे गाड़ी रखने के लिए रुक गई। कुछ देर बाद बहन ऊपर पहुंची तो छात्रा फर्श पर पड़ी मिली।
अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित किया- बहन ने अपने दोस्त को बुलाया और दोनों छात्रा को नंदा नगर स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। वही आज उसका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस को छात्रा के सीने और कंधे पर हथियार की चोट के निशान मिले हैं।
यही चोटें अब जांच का सबसे अहम बिंदु हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोटें किस वजह से आईं और क्या इन्हीं के कारण उसकी मौत हुई।
जांच के बाद होंगे बड़े खुलासे...
बड़ी बहन और अभिषेक के बीच कनेक्शन की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आखिरकार घटना से पहले दोनों की किसी प्रकार की बातचीत तो नहीं हुई थी। घटना से पहले अभिषेक और छात्रा के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, अभिषेक ने किस हथियार से हमला किया?
इन सब सवालों के जवाब तो अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन राजस्थान से इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं। आज पोस्टमॉर्टम के बाद संभवत: छात्रा के परिजन उसका शव अंतिम संस्कार के लिए राजस्थान ले जा सकते हैं।
अभिषेक फरार, पुलिस को उसी पर शक
घटना के बाद से अभिषेक फरार है। बड़ी बहन ने पुलिस को उसके वहां से जाने की जानकारी दी है और अभिषेक पर संदेह जताया है। पुलिस भी घटनाक्रम की परिस्थितियों को देखते हुए अभिषेक की भूमिका को गंभीरता से जांच रही है।
फिलहाल उसे आरोपी मानकर अंतिम निष्कर्ष निकालना पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों के बिना संभव नहीं है। पुलिस अभिषेक की तलाश के साथ उसके मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल देख रही है।
बड़ी बहन के बयान भी जांच के घेरे में
पुलिस बड़ी बहन के बयानों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक कृष्णा के घटनाक्रम को लेकर दिए गए कुछ बयान जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। वह शिकायत के लिए परदेशीपुरा थाने जाने की बात कहती है, लेकिन दोनों बहनें वहां पहुंचीं या नहीं, इसके साथ ही छात्रा को अस्पताल ले जाने में इतना समय क्यों लगा और पुलिस को सुबह ही सूचना क्यों दी गई, इन सवालों के जवाब भी तलाशे जा रहे हैं।
साथ रहने का दबाव, मारपीट और चाकू मारने का आरोप
मृतका के मुंहबोले भाई आकाश वर्मा ने आरोप लगाया कि अभिषेक वैष्णवी पर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। उसे जानकारी मिली है कि घटना वाली रात अभिषेक ने वैष्णवी के साथ मारपीट की, उसका गला घोंटा और चाकू भी मारे।
वैष्णवी के शोल्डर, सीने और पैर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। एमआईजी टीआई सीबी सिंह के मुताबिक मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं और घटना के दौरान उसके साथ मारपीट की बात सामने आई है।
मौत गला घोंटने से हुई या मारपीट के कारण, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस के मुताबिक मृतका का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा अभिषेक घटना के बाद से गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है।
अभिषेक की मां को थाने लाकर पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने फरार अभिषेक की तलाश तेज करते हुए उसकी मां को भी थाने लाकर पूछताछ की थी। पुलिस ने उससे अभिषेक के संभावित ठिकानों, दोस्तों और घटना से पहले की गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई।
जांच में पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के बाद अभिषेक ने किस-किस से संपर्क किया और कहीं उसे किसी ने छिपने में मदद तो नहीं की। पुलिस को आशंका है कि घटना के बाद अभिषेक लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
संबंधित समाचार

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!