छात्र ने की आत्महत्या: नीट की तैयारी कर रहा था; कमरे में मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नीट की तैयारी कर रहे एक 20 वर्षीय छात्र ने गुरुवार को अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरे दिन कमरे से बाहर न निकलने पर मकान मालिक को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
सुसाइड नोट नहीं मिला
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर कमरे की तलाशी ली, जहां छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान योगेश डाबर (20) पुत्र मूलचंद डाबर के रूप में हुई है। योगेश खंडवा नाका क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर पिछले दो वर्षों से नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
एक दिन पहले परिवार से हुई थी बात
मृतक के पिता मूलचंद डाबर ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बड़वानी जिले का निवासी है। वे एमपीईबी में कार्यरत हैं और खेती भी करते हैं। योगेश से घटना के एक दिन पहले ही मोबाइल पर बातचीत हुई थी, उस दौरान उसने किसी तरह की परेशानी या तनाव की बात नहीं बताई थी।
योगेश के साथ कमरे में उसका एक दोस्त भी रहता था, लेकिन वह कुछ दिन पहले अपने गांव गया हुआ था। घटना के समय योगेश कमरे में अकेला था।
पढ़ाई के दबाव की आशंका
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में हो सकता है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
संबंधित समाचार

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!