मुख्य आरोपी सोनम की जमानत अर्जी पर जताया कड़ा विरोध: राजा रघुवंशी हत्याकांड में फिर उबाल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हनीमून के दौरान हुई ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की खौफनाक हत्या फिर सुर्खियों में है। शिलांग जेल में बंद मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की है, जिस पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कड़ा एतराज जताया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनते हुए मामले की अगली सुनवाई तय की है।
सहकार नगर (कैट रोड) निवासी 30 वर्षीय राजा की उसकी पत्नी सोनम ने प्रेमी राज कुशवाह और उसके साथियों आकाश, विशाल व एक अन्य के साथ मिलकर शिलांग में हनीमून के दौरान हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया था शादी महज छलावा थी और हनीमून साजिश का हिस्सा।
पुराने खुलासों से जुड़ी जमानत की लड़ाई:केस में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ चुके हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक सोनम ने राज कुशवाह से गुपचुप शादी कर रखी थी बावजूद राजा से विवाह किया, हनीमून की प्लानिंग की और हत्या की साजिश को अंजाम दिलाया। पुलिस के अनुसार हत्या में शामिल सभी आरोपी फिलहाल शिलांग जेल में हैं और उनके खिलाफ मजबूत सबूत पेश किए जा चुके हैं।
दो परिवारों से धोखा, जमानत न मिले
जमानत की मांग पर आपत्ति दर्ज कराते हुए विपिन रघुवंशी ने कोर्ट में तीखे शब्दों में कहा सोनम ने सिर्फ राजा की हत्या नहीं की, बल्कि दो परिवारों की जिंदगी तबाह की है। राज से शादी फिर राजा को धोखे में रखकर विवाह और अंत में उसकी हत्या—ऐसी आरोपी को जमानत देना न्याय की हत्या होगी।
बुधवार को सोनम के वकील ने जमानत अर्जी पेश की, जबकि आरोपियों की तरफ से सरकारी वकील कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। सबकी नजरें कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हैं, जो इस हाई-प्रोफाइल और सनसनीखेज हत्याकांड की दिशा तय कर सकता है।
राजा के भाई ने किस बात का जताया शक
मेघालय की शिलॉन्ग कोर्ट में राजा के भाई विपिन की गवाही और बचाव पक्ष का क्रॉस एग्जामिनेशन पूरा हो चुका है। हालांकि विपिन रघुवंशी ने कोर्ट में, अब जो बातें सामने आईं, उनके आधार पर केस में पर्दे के पीछे काम कर रही कथित ताकतों की ओर सीधा इशारा किया है।
विपिन रघुवंशी ने कोर्ट के बाहर कहा सोनम और बाकी आरोपियों में जरा भी डर नहीं दिखा। उनके चेहरे पर न पश्चाताप है न कानून का कोई खौफ बल्कि वे नए-नए कपड़े पहनकर ऐसे खड़े थे, जैसे किसी फंक्शन में आए हों। विपिन का कहना है लगता है शिलॉन्ग में कोई शक्तिशाली अदृश्य हाथ इनके पीछे है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!