सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम: किस जिले में ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर त्वरित सुधार कार्य प्रभावी रूप से किए जा रहे हैं। चिन्हित स्थानों पर अस्थायी और स्थायी दोनों प्रकार की सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक
ब्लैक स्पॉट पर सभी जरूरी कार्य कर उन्हें सुरक्षित बनाए जाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष अभियान
बैठक में बताया गया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों पर तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
जिले में कुछ नए ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित
समीक्षा में सामने आया कि जिले में कुछ नए ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित हुए हैं, जबकि कई स्थानों पर सुधार कार्य होने से स्थिति बेहतर भी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर ऐसे स्थानों पर सुधार कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।
तत्काल अस्थायी व्यवस्थाएं
बैठक में बताया गया कि ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटना रोकने के लिए तत्काल अस्थायी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, चेतावनी संकेत, बैरिकेडिंग, डिवाइडर निर्माण तथा अंधे मोड़ों पर विशेष संकेतक लगाए जा रहे हैं। चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को लेकर संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी अस्थायी सुरक्षा उपाय तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं।
संबंधित एजेंसियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई
उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, सुधार और निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीएम रोशन राय, अपर आयुक्त नगर निगम आकाश सिंह, एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!