कॉन्सर्ट से नया ट्रेंड लेकर आई कथावाचक: अब मिलने के लिए चुकानी होगी मोटी रकम; 5 शहरों में होगा आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अभी तक आध्यात्मिक कथाएं और भजन संध्याएं या तो निशुल्क होती थीं या दान-पुण्य पर आधारित, लेकिन मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी अब एक नया ट्रेंड लेकर आई हैं।
'डिवाइन कॉन्सर्ट' के नाम से होने वाले इन आयोजनों के लिए बाकायदा टिकट दरें तय की गई हैं। सबसे खास बात यह है कि यदि कोई भक्त उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहता है, तो इसके लिए 14 हजार रुपए देना होगा।
इन 5 शहरों में होगा आयोजन
इंदौर: 21 फरवरी (फिनिक्स सिटाडेल मॉल)- यहीं से शुरुआत होगी।
जयपुर: 22 फरवरी।
लखनऊ: 28 फरवरी।
हैदराबाद: 28 मार्च।
अहमदाबाद: 29 मार्च।
टिकट की दरें
आयोजन में शामिल होने के लिए बैठने की व्यवस्था को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। आनंद भूमि ज़ोन: ₹1,099 प्रति व्यक्ति। प्रेम रस ज़ोन: ₹1,799 प्रति व्यक्ति। भक्ति रस ज़ोन: ₹2,199 प्रति व्यक्ति।
वीआईपी मुलाकात का गणित
इस कॉन्सर्ट की सबसे चर्चा वाली बात 'पर्सनल मीट' का शुल्क है। यदि आप 'भक्ति रस ज़ोन' (₹2,199) का टिकट लेते हैं और जया किशोरी से व्यक्तिगत मुलाकात करना चाहते हैं, तो आपको ₹14,000 से अधिक (कुल ₹16,499) का भुगतान करना होगा।
यानी 14 हजार रुपए और देने पर भक्ति रस जोन के टिकट धारक उनसे व्यक्तिगत मुलाकात कर सकेंगे। बता दें कि, यह आयोजन शहर के फिनिक्स सिटाडेल मॉल में होगा। आयोजन का समय शाम 7 बजे से तीन घंटे का रहेगा। इसमें भजन होंगे और आध्यात्मिक संबोधन भी होगा।
संबंधित समाचार

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!