चलती ट्रेन पर पथराव: महिला सहित 3 यात्री घायल; 2 नाबालिग डिटेन, कोच के कांच टूटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उदयपुर।
चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इस पथराव में जनरल कोच में सफर कर रही एक महिला सहित तीन यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रेन के कई कोचों के कांच टूट गए। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
असारवा–इंदौर वीरभूमि एक्सप्रेस को बनाया निशाना
जानकारी के मुताबिक, घटना 13 जनवरी की शाम को हुई, जब ट्रेन नंबर 19316 वीरभूमि एक्सप्रेस असावरा (अहमदाबाद) से इंदौर की ओर जा रही थी। उदयपुर जिले में जयसमंद और जावर माइंस रेलवे स्टेशन के बीच, सरसिया फाटक के पास अज्ञात युवकों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए।
अचानक पथराव शुरू हो गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन शाम 6:33 बजे जयसमंद स्टेशन से रवाना हुई थी और जावर माइंस स्टेशन पहुंचने से पहले ही पथराव शुरू हो गया।
कोच के कांच टूटे, यात्रियों को लगी चोट
पत्थरबाजी इतनी तेज थी कि ट्रेन की कई बोगियों के शीशे टूट गए और पत्थर कोच के अंदर आ गिरे। इससे जनरल कोच में बैठे यात्रियों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंचा और घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
घटना का वीडियो आया सामने
गुरुवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें कई यात्री अपने घायल होने की बात बताते नजर आ रहे हैं और ट्रेन के अंदर पड़े पत्थर दिखा रहे हैं।
मामला दर्ज
आरपीएफ उदयपुर के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रेल अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुखबिर की सूचना पर दो नाबालिग (उम्र 14 वर्ष) को डिटेन किया गया है।
कार्रवाई सब इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह और ASI बिशनलाल द्वारा की गई है, दोनों नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजने के आदेश दिए गए।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब इस रूट पर इस तरह की घटना हुई हो। 2 साल पहले डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में असारवा जा रही सुपरफास्ट ट्रेन पर पथराव हुआ था। कई बोगियों पर पत्थर लगे थे और एक कोच का कांच टूट गया था, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!