आधी रात बुलेट शोरूम पर पथराव: कार से पहुंचे बदमाशों ने बोर्ड तोड़ा; विरोध करने वालों के घरों पर भी फेंके पत्थर, पुलिस जांच पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, धार।
नौगांव थाना क्षेत्र के जैतपुरा में बुधवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने बुलेट शोरूम पर पथराव कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने शोरूम का बोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिया और विरोध करने वाले पड़ोसियों के मकानों पर भी पत्थर फेंके।
बोर्ड टूटा हुआ दिखाई दिया
जानकारी के अनुसार गंधवानी निवासी कमलेश खंडेलवाल, जो वर्तमान में शांतिकुंज कॉलोनी में रहते हैं, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अपने जैतपुरा स्थित शोरूम पहुंचे। वहां उन्हें शोरूम के बाहर बड़ी संख्या में पत्थर पड़े मिले और बोर्ड टूटा हुआ दिखाई दिया।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
शक होने पर संचालक ने शोरूम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में रात 11:52 बजे एक कार शोरूम के सामने आकर रुकती दिखाई दी। कार से कुछ युवक उतरे और उन्होंने शोरूम पर पथराव शुरू कर दिया। वीडियो में बदमाशों द्वारा गाली-गलौज करते हुए शोरूम का बोर्ड नुकसान पहुंचाते हुए भी देखा गया है।
विरोध करने पर घरों पर भी फेंके पत्थर
स्थानीय लोगों के मुताबिक पथराव और हंगामे की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उनके मकानों की ओर भी पत्थर फेंके, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और उसमें सवार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस के हाथ अब भी खाली
शोरूम मालिक ने आरोप लगाया है कि पुलिस सही से अपना काम नहीं कर रही है। उनका कहना है कि शहर के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस अभी तक फुटेज नहीं प्राप्त कर पाई है।
संबंधित समाचार

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!