खबर
Top News

फिर भी केंद्र ने कम खरीदा मूंग: देश में मूंग दाल की कमी; विदेश से करते हैं खरीदी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 12:27 pm
शेयर करें:
फिर भी केंद्र ने कम खरीदा मूंग

कैसे खाएं देशवासी दाल-रोटी

दलहन और तिलहन मिशन में भारत पिछड़ा

प्रमुख सिफारिशें...

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बैठक और मिशन के तहत सरकार ने जिन बिंदुओं पर जोर दिया, उनमें दलहन क्षेत्रफल बढ़ाना, उच्च गुणवत्ता एवं जलवायु-अनुकूल बीज उपलब्ध कराना, अनुसंधान और नई किस्मों का विकास, प्रसंस्करण और भंडारण क्षमता बढ़ाना, किसानों को एमएसपी पर खरीद का भरोसा देना तथा सहकारी नेटवर्क के माध्यम से खरीद और भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था विकसित करना शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के संदर्भ में महत्व
मध्य प्रदेश देश के प्रमुख मूंग उत्पादक राज्यों में है। यदि केंद्र सरकार आत्मनिर्भरता मिशन के अनुरूप मूंग की व्यापक एमएसपी खरीद सुनिश्चित करती है तो किसानों को उचित मूल्य मिलेगा, अगली फसल में दलहन का रकबा बढ़ेगा और देश का आयात बिल घटाने में मदद मिलेगी। यही कारण है कि हाल के महीनों में मूंग खरीदी का मुद्दा केवल किसानों का नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से भी सीधे जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

दे श में अनाज और दालों की कमी के चलते वर्षों से कहा जाता रहा है कि दाल-रोटी खाओ, प्रभु के गुण गाओ। अब स्थिति यह हो गई है कि देशवासियों के लिए पर्याप्त दाल ही उपलब्ध नहीं है। इसका प्रमुख कारण दाल उत्पादन को प्रोत्साहित नहीं किया जाना है।

मध्य प्रदेश में मूंग का इस बार अच्छा खासा उत्पादन हुआ, लेकिन बावजूद इसके केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदी का कोटा मात्र 25% ही रखा। यह बताता है कि सरकार दाल और तिलहन की कमी के बावजूद इस विषय पर गंभीर नहीं है।

मूंग दाल केंद्रीय कृषि मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के बीच सियासत का कारण बन गई या बना दी गई। अब कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के मंत्री और अधिकारी केंद्रीय कोटा बढ़ाने के प्रति गंभीर नहीं थे।

जानकार लोगों का कहना है कि यह कारण बेहद कमजोर और जिम्मेदारी से बचने का बहाना है। केंद्र सरकार को दालों का भंडार भरने के लिए खुद ही राज्यों से अधिकाधिक खरीदी करनी चाहिए थी। मध्य प्रदेश के मामले में ऐसा नहीं किया गया।

हो सकता है इसके पीछे बड़े नेताओं की आपसी खींचतान और प्रभुत्व की राजनीति हो। इसका नतीजा यह हुआ कि किसानों को उग्र आंदोलन करने पड़े। फिर भी केंद्र सरकार ने अपना कोटा नहीं बढ़ाया। इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार दालों के भंडार के प्रति गंभीर नहीं।

अन्यथा कोई कारण नहीं कि प्रदेश और किसानों की मांग का इंतजार केंद्र करे और मूंग की खरीदी नहीं करने की हठधर्मिता पर अड़ जाए। होना तो यह चाहिए था कि केंद्र सरकार खुद राज्यों से अधिकाधिक दाल खरीदी करती।

बजाय इसके कि राज्य की कमियां निकालने में अपनी ताकत खपाती। अभी भी केंद्र सरकार चाहे तो मूंग का क्रय करने का कोटा बढ़ा सकती है। इसके लिए केंद्र के जिम्मेदारी विभाग को राजनीति से ऊपर उठकर देश निकले कदम उठाना चाहिए।

एक ओर जहां केंद्र सरकार मूंग खरीदी में कंजूसी कर रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र के गृहमंत्री अमित शाह और जिम्मेदार कृषि मंत्रालय नियमित समीक्षा बैठकों में इसका उत्पादन बढ़ाने के लक्ष्य तय कर रहे हैं। इतना सब होने के बावजूद मध्य प्रदेश के किसानों से केंद्र सरकार ने सारा मूंग नहीं खरीदा।

यह नीति बताती है कि केंद्र का कृषि मंत्रालय केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति कितना गंभीर है। उल्लेखनीय है केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दलहन उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से कई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें की हैं। इन बैठकों में सबसे बड़ी चिंता यह जताई गई कि देश में दालों की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन उत्पादन उसी गति से नहीं बढ़ पा रहा।

देश में मूंग फसल की स्थिति... मूंग भारत की प्रमुख खरीफ और ग्रीष्मकालीन दलहन फसल है। प्रमुख उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और गुजरात हैं। मूंग का उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर इसलिए है, क्योंकि इसकी अवधि कम होती है, पानी कम लगता है और यह मिट्टी में नाइट्रोजन बढ़ाकर भूमि की उर्वरता सुधारता है।

भारत में दलहन की स्थिति
भारत दुनिया का सबसे बड़ा दलहन उत्पादक और उपभोक्ता है। वर्तमान में देश का वार्षिक दलहन उत्पादन लगभग 240–250 लाख टन के आसपास है, जबकि मांग इससे अधिक। इसलिए हर वर्ष 50–70 लाख टन तक दालों का आयात करना पड़ता है। केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030-31 तक दलहन उत्पादन 350 लाख टन (35 मिलियन टन) तक पहुंचाना है, ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके।

प्रमुख चिंता
देश में दलहन और तिलहन कमी लंबे समय से बनी हुई है। दलहन मतलब मूंग, उड़द, मसूर आदि दाल और तिलहन मतलब मूंगफली, सोयाबीन व तेल से जुड़ी हुई फसलें। इनका उत्पादन देश में लगातार घट रहा है।

दाल और तिलहन को देश की जरूरत के लिए विदेश से मांगना पड़ रहा है, जिससे सरकार के खजाने पर भारी-भरकम वित्तीय भार आता है। देश में इन फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्रीय कृषि विभाग और सहकारिता विभाग लगातार समीक्षा बैठकें करते हैं, ताकि किसी तरह उत्पादन बढ़ाया जा सके। केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मामलों के मंत्री अमित शाह इस विषय में लगातार बैठक करते रहे हैं।

बैठकों में देश को 2027-28 तक दलहन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों को दलहन बोने के लिए प्रोत्साहित करने के अभियान चलाना चाहिए।

सहकारी संस्थाओं, विशेषकर एनएएफईडी और एनसीसीएफ के माध्यम से खरीद व्यवस्था मजबूत करना भी जरूरी है। किसानों का डिजिटल पंजीयन कर सीधे भुगतान सुनिश्चित करना और आयात पर निर्भरता कम कर एमएसपी पर प्रभावी खरीद बढ़ाना।

संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 3 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 3 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 3 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 3 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 3 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 4 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 4 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 4 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 4 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 5 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 5 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 5 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 5 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 5 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 5 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 5 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 5 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!