नदी की तेज धार में बहता रहा स्टीमर: 150 से ज्यादा कावड़ियों की अटकी सांसें; घाट पर सुरक्षित पहुंचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना/भिंड।
चंबल नदी की तेज धार के बीच रविवार को बड़ा हादसा टल गया। मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट से उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा मंदिर जा रहे 150 से ज्यादा यात्रियों से भरा स्टीमर बीच नदी में अचानक बंद हो गया। इनमें बड़ी संख्या में कावड़िए शामिल थे। इंजन बंद होने के बाद स्टीमर तेज बहाव के साथ करीब ढाई घंटे तक नदी में बहता रहा। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
राहत की बात यह रही कि स्टीमर भिंड जिले के कक्षपुरा घाट के पास जाकर किनारे लग गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
बीच धार में बंद हुआ इंजन
जानकारी के मुताबिक, नगरा घाट से यात्री कावड़ लेकर चंबल नदी पार कर उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा मंदिर में गंगाजल चढ़ाने जा रहे थे। स्टीमर नदी की बीच धार में पहुंचा ही था कि उसका इंजन अचानक बंद हो गया।
बताया जा रहा है कि स्टीमर का डीजल खत्म होने की वजह से इंजन बंद हुआ, जबकि कुछ लोगों ने इंजन के पंप में खराबी की बात कही है। इंजन बंद होते ही स्टीमर पर सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई और देखते ही देखते स्टीमर तेज बहाव के साथ घाट से दूर बहने लगा।
ढाई घंटे तक नदी में बहता रहा स्टीमर
इंजन बंद होने के बाद स्टीमर को नदी की धार के साथ बहने से रोकना मुश्किल हो गया। करीब दो से ढाई घंटे तक स्टीमर चंबल की तेज धार में बहता रहा। इस दौरान यात्री सहमे रहे और किसी अनहोनी की आशंका से चीख-पुकार मचती रही।
घाट पर मौजूद लोगों ने स्टीमर को बहते हुए देखा तो उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। स्टीमर के भिंड की ओर बहने की खबर से मुरैना से लेकर भिंड तक प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया।
पुलिस-प्रशासन और आपदा टीमों ने संभाला मोर्चा
स्टीमर के नदी में बहने की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय हो गईं। अधिकारी लगातार स्टीमर की लोकेशन पर नजर बनाए हुए थे।
इसी बीच राहत की खबर मिली कि स्टीमर भिंड जिले के कक्षपुरा घाट के पास पहुंचकर किनारे लग गया है। इसके बाद यात्रियों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।
चंबल उफान पर, फिर भी चल रहा था स्टीमर
बारिश के चलते इन दिनों चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव भी तेज है। ऐसे में नदी के घाटों पर स्टीमर संचालन को लेकर पहले ही सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए थे।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश प्रशासन के निर्देश के बाद एसडीएम ने भी चंबल नदी में स्टीमर संचालन बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नगरा घाट से स्टीमर का संचालन जारी रहा।
इंजन बंद होने के बाद स्टीमर के तेज बहाव में बहने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निर्देशों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह भी जांच का विषय है कि प्रतिबंध के बावजूद स्टीमर का संचालन किसकी अनुमति से किया जा रहा था।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!