वर्दी पर लगा दाग: व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार; चारों आरोपी कोर्ट में पेश, एक रिमांड पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी से लूट की सनसनीखेज वारदात में मंगलवार सुबह दो सिपाहियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से तीन को जेल भेजकर मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से नकदी भी बरामद की है।
एसीपी तुषार सिंह ने पीड़ित अब्दुल फहद की शिकायत पर सोहेल और नावेद के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में दो अन्य साथियों के शामिल होने का भी जिक्र किया गया था, जिसके बाद जांच तेज कर दी गई।
मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिपाही मनोज मालवीय और अविनाश चंद्रवंशी को भी हिरासत में ले लिया। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने नावेद को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया, जबकि सोहेल, मनोज और अविनाश को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
जांच में सामने आया वारदात के बाद दोनों सिपाही अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर थे, जिससे संदेह और गहरा गया। मनोज को पहले ही पत्नी की शिकायत के बाद डीसीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया था, जबकि अविनाश श्रीनगर बीट पर पदस्थ था।
घटना के बाद दोनों का अचानक गायब होना पुलिस के लिए अहम सुराग बना। पुलिस ने आरोपियों से लूट की गई दो लाख रुपए की रकम में से कुछ नकदी बरामद की है। शेष राशि की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि चारों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमा भी सतर्क हो गया है। परिवारों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। फिलहाल जमानत पर कोई बहस नहीं हुई है, लेकिन बुधवार को सेशन कोर्ट में अपील की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!