तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर: कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
मालाखेड़ा-जावी मार्ग पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में कांग्रेस नेता अभिषेक मालू (40) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी लक्ष्मी नारायण उर्फ पप्पू पाल (48) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों स्कूटी से नीमच से सरवानिया महाराज लौट रहे थे। इसी दौरान जावी और बोरखेड़ी कला के बीच एक मारुति वैन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
निर्माण कार्य के कारण दूसरे रास्ते से लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार, नीमच-सिंगोली सड़क पर निर्माण कार्य चलने के कारण अभिषेक मालू और पप्पू पाल स्कूटी (MP 44 MO 7998) से मालाखेड़ा-जावी मार्ग होते हुए लौट रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार मारुति वैन (RJ 09 UA 2827) ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिषेक मालू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे के बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने अभिषेक मालू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पप्पू पाल का उपचार जारी है।
अस्पताल पहुंचे परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ता
घटना की जानकारी मिलने पर किसान नेता राजकुमार अहीर सहित परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अभिषेक मालू का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद सरवानिया महाराज में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
वैन जब्त, चालक की तलाश जारी
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मारुति वैन को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!