तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा: दो युवकों की मौत; घंटों सड़क पर तड़पता रहा घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। कूड़न गांव के पास तेज रफ्तार हेरियर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
एक युवक की मौके पर मौत
हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी जान चली गई।पुलिस के अनुसार खैरी गांव निवासी वीरेंद्र भूमिया (40) और नरेश भूमिया (42) देर रात जबलपुर से अपने गांव लौट रहे थे।
तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी
रात करीब दो बजे कूड़न गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हेरियर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।
मदद को आगे नहीं आए लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ तो जुट गई, लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। सूचना मिलने पर भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मदद की अपील की, लेकिन काफी देर तक कोई तैयार नहीं हुआ। अंततः पुलिसकर्मियों ने स्वयं घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
10 मिनट पहले किया था घर फोन
मृतक वीरेंद्र के पिता ने बताया कि हादसे से करीब दस मिनट पहले बेटे से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि वह जल्द ही घर पहुंचने वाला है, लेकिन कुछ ही देर बाद दुर्घटना की सूचना मिल गई। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिजनों के मुताबिक दोनों युवक निजी वाहन चलाने का काम करते थे और रोजी-रोटी के सिलसिले में अक्सर जबलपुर आते-जाते थे। दोनों विवाहित थे और उनके दो-दो बच्चे हैं।
कार जब्त, चालक की तलाश जारी
भेड़ाघाट थाने में पदस्थ एएसआई तेजराम ने बताया कि हादसे में शामिल हेरियर कार को जब्त कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!