SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां: इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में रजिस्ट्री ने करीब 14 खामियां बताई हैं।
इनमें कोर्ट फीस कम जमा करना, दस्तावेजों के पन्ने गायब होना और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पहचान पत्र की कॉपी स्पष्ट नहीं होना शामिल है।
रजिस्ट्री ने याचिका दाखिल करने वाले वकील से खड़गे के आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी है। बताया गया है कि नौ याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर करने के लिए लिखित सहमति नहीं दी थी।
इसके अलावा, कुछ दस्तावेजों के पन्ने पढ़ने योग्य नहीं हैं, जबकि कुछ पन्ने गायब बताए गए हैं। कोर्ट फीस भी 220 रुपए कम जमा की गई है।
12 अक्टूबर को दायर याचिका में भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी को पक्षकार बनाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के मामले में दो FIR
सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये मामले बाराखंभा रोड और तिलक मार्ग थानों में दर्ज किए गए हैं।
SIR में हटाए गए नामों के ऑडिट की मांग
राहुल गांधी व अन्य विपक्षी नेता सोमवार को याचिका दाखिल करने के लिए मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। याचिका में SIR के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए हैं।
विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति गठित करने की मांग की है। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित नागरिकों को शामिल करने का प्रस्ताव है।
याचिका के मुताबिक, समिति निर्धारित समयसीमा में SIR के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों और किए गए बदलावों का स्वतंत्र ऑडिट करे।
राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी सांसदों की बैठक
आगे की रणनीति तय करने के लिए राहुल गांधी ने मंगलवार शाम को विपक्षी सांसदों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों और छात्र संगठनों को सुनहरी बाग रोड स्थित अपने आवास पर ‘हाई टी’ के लिए आमंत्रित किया है।
बैठक में कथित वोट चोरी के खिलाफ संयुक्त विरोध-प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर चर्चा होने की संभावना है। इससे पहले विपक्षी सांसदों की ओर से दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने की भी जानकारी दी गई है।
संबंधित समाचार

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!