इतने साल के मासूम पर इतने ही कुत्तों ने किया हमला: इतने मीटर तक घसीटा; शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोचा, प्लास्टिक सर्जरी कर जान बचाने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खंडवा जिले के छैगांव माखन ब्लॉक के ग्राम सुरगांव जोशी में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 6 साल के मासूम पर 6-7 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को घेरकर करीब 50 मीटर तक खेत की ओर घसीटा और उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला। गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया, जहां उसकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है।
बुआ के घर आया था बालक
जानकारी के मुताबिक, घायल अवि (6) पिता अनिल पटेल, मूल रूप से ग्राम चिचगोहन भेरूखेड़ा का रहने वाला है और इन दिनों अपनी बुआ के घर सुरगांव जोशी आया हुआ था। 14 मई की दोपहर करीब 1 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकला था, तभी अचानक 6-7 कुत्तों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि बच्चा कुछ समझ पाता, कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और जमीन पर गिराकर घसीटते हुए खेत की तरफ ले गए। हमले में बच्चे के सिर की चमड़ी तक उधड़ गई और शरीर पर गहरे घाव हो गए।
बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्तों को भगाया
घटना के दौरान मौके से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्तों को भगाया, जिसके बाद बच्चे की जान बच सकी। आनन-फानन में परिजन उसे पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चे की प्लास्टिक सर्जरी कर उसकी जान बचाने की कोशिश की है।
इलाज के लिए उठे मदद के हाथ
बच्चे के इलाज में आने वाले भारी खर्च को देखते हुए परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की अपील की है। इसके बाद स्थानीय युवाओं और आम लोगों ने आगे आकर ऑनलाइन माध्यम से राशि भेजकर सहयोग करना शुरू कर दिया है।
पहले भी हो चुके हैं हमले, ग्रामीणों में दहशत
ग्रामीणों का कहना है कि सुरगांव जोशी में आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। इससे पहले भी बच्चों और मवेशियों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ताजा घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!