लाखों की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार: यहां से लाकर करता था सप्लाई; पुलिस रिमांड पर आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लाख रुपए कीमत की 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मंदसौर से लाता था नशीला पदार्थ
आरोपी मंदसौर से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में बेचता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है और अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस को सूचना मिली थी कि वाघेला गार्डन के पास बायपास पर एक युवक ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही खजराना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 110 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई जा रही है।
खेती करता था, नशे की लत ने बनाया तस्कर
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकिशन उर्फ रामनिवास गिरी (28) निवासी ग्राम काटिया, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर के रूप में हुई है। वह आठवीं तक पढ़ा है और खेती करता है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं नशे का आदी है। नशे की लत और जल्द पैसा कमाने की चाह में उसने ब्राउन शुगर की तस्करी शुरू कर दी। वह मंदसौर के कोटड़ी क्षेत्र से ब्राउन शुगर खरीदकर इंदौर में बेचता था।
सप्लायर और नेटवर्क की तलाश
थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई कौन कर रहा था और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्कर कौन-कौन हैं। जल्द ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!