ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार: खर्च चलाने के लिए बेचता था; 11.01 ग्राम नशीला पदार्थ किया जब्त
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। देर रात करीब 2 बजे गश्त के दौरान पुलिस ने एक एक्टिवा सवार युवक को रंगे हाथों दबोचा, जिसके पास से लाखों रुपए की ब्राउन शुगर बरामद हुई है।
पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया तस्कर
परदेशीपुरा थाना प्रभारी (TI) आर.डी. कानवा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम देर रात एमआर-4 रोड पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध एक्टिवा चालक पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया।
जब पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, तो उसकी पहचान शुभम उर्फ गुलशन यादव (24 वर्ष), निवासी भागीरथपुरा के रूप में हुई।
तलाशी में मिला नशीला सामान
पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में शुभम के पास से 11.01 ग्राम हाई-क्वालिटी ब्राउन शुगर जब्त की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस नशे की कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।
नशीला पदार्थ किया जब्त
पुलिस ने आरोपी की एक्टिवा और नशीला पदार्थ जब्त कर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी शुभम ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
उसने बताया कि वह अपने शौक और निजी खर्चे पूरे करने के लिए नशे की तस्करी करने लगा था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ड्रग्स वह कहाँ से लाया था। इंदौर पुलिस 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत नशे के सौदागरों पर लगातार नकेल कस रही है।
संबंधित समाचार

जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे:भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!