खबर
Top News

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात: सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 नवंबर 2026, 5:42 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारिकापुरी की फूटी कोठी सब्जी मंडी हटाने को लेकर सात दिनों से जारी विवाद में अब नया सियासी मोड़ आ गया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को लात मारने वाले हिमांशु पाटीदार को कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ता बताया था, लेकिन अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें और पोस्टर सामने आए हैं। इनमें हिमांशु को युवा कांग्रेस नेता बताया गया है। हालांकि, उसकी औपचारिक राजनीतिक सदस्यता की पुष्टि नहीं हुई है।

बुधवार को सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से जमकर झूमाझटकी हुई थी। इसी दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने रिमूवल कर्मचारी सचिन बमनेरे को थप्पड़ मार दिया था। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस की पकड़ में भदौरिया को मारी थी दो बार लात
प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस पार्षद राजू भदौरिया को उठाकर पुलिस वाहन की ओर ले जा रही थी, तभी भीड़ में मौजूद हिमांशु पाटीदार ने उन्हें दो बार लात मारी थी। मौके पर मौजूद कांग्रेसियों ने इसका विरोध किया। भदौरिया ने भी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है।

हिमांशु बोला- गलती से लगा पैर, किसी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं
कांग्रेस नेताओं ने हिमांशु को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए पुलिस पर उसे बचाने और प्रकरण दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था। विवाद बढ़ने पर हिमांशु ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। उसने कहा कि धक्का-मुक्की के दौरान गलती से उसका पैर राजू भैया को लग गया था। उसका ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था। उसने खुद को किसी भी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता होने से इनकार करते हुए सामान्य नागरिक बताया।

जीतू पटवारी के साथ सामने आईं तस्वीरें
द सूत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमांशु की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में उसकी मौजूदगी और गरबा महोत्सव के पोस्टर भी शामिल हैं। कुछ पोस्टरों में उसे युवा कांग्रेस नेता बताया गया है।

इन सात लोगों को भेजा जेल
रिमूवल अधिकारी सचिन बमनेरे के आवेदन पर पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया, राजनीतिक एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे सहित सब्जी विक्रेता रक्षा भोटके, गायत्री खोटे, अमित माटेजा, अतुल दावरे और सोना चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

शुक्रवार को जीतू पटवारी लगवाएंगे ब्रिज के नीचे दुकानें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार शाम चार बजे फूटी कोठी पहुंचकर फ्लाईओवर के नीचे सब्जी की दुकानें लगवाने का ऐलान किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का आरोप है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पहले सब्जी मंडी को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे स्थानांतरित करने की घोषणा की थी, लेकिन अब विक्रेताओं को चंदन नगर के पास दुकानें लगाने के लिए कहा जा रहा है। निगम अपनी ही घोषणा से पीछे हट रहा है।

इधर, सचिन बमनेरे के भाजपा नेताओं के साथ पोस्टर जारी
कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने रिमूवल कर्मचारी सचिन बमनेरे का विधायक गोलू शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ पोस्टर जारी किया है। दोनों ने बमनेरे पर भाजपा से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए निगम के रिमूवल अमले में शामिल कर्मचारियों के सत्यापन की मांग की है। साथ ही भाजपा के लिए काम करने वाले कर्मचारियों को निगम से बाहर करने की मांग उठाई है।

संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा
Top News

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

9 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

about 1 hour ago
गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन
Top News

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

about 1 hour ago
कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Top News

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

about 2 hours ago
MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत
Top News

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

about 2 hours ago
फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान
Top News

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

about 2 hours ago
थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल
Top News

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

about 2 hours ago
पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार
Top News

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को
Top News

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

about 2 hours ago
संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा
Top News

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

about 3 hours ago
कार-ट्रक की भिड़ंत
Top News

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

about 3 hours ago
बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत
Top News

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

about 3 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

about 3 hours ago
कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Top News

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

about 3 hours ago
खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा
Top News

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

about 3 hours ago
आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप
Top News

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

about 3 hours ago
मायानगरी को बम धमाकों की धमकी
Top News

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

about 3 hours ago
पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई
Top News

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस

about 3 hours ago
फूटी कोठी मंडी विवाद में नया मोड़
Top News

फूटी कोठी मंडी विवाद में नया मोड़:फर्जी निगमकर्मी की एंट्री का आरोप; कांग्रेस ने रिमूवल अमले पर उठाए सवाल, पुलिस वेरिफिकेशन की मांग

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!