पत्नी ने की पति की हत्या: लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी की परवलिया सड़क थाना पुलिस ने रमेश बंजारा हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तीनों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश में मृतक की पत्नी मीना बंजारा, उसका भाई लक्ष्मण और मकान मालिक भारत उर्फ कक्कू शामिल थे।
तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम देने के बाद शव ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।
पत्नी ने लोहे की रॉड से किया हमला
पुलिस के अनुसार, मीना बंजारा ने पहले अपने पति रमेश पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद शव को कुएं में फेंका गया। बाद में उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।
पुलिस ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने में मृतक के साले लक्ष्मण और मकान मालिक भारत उर्फ कक्कू ने भी मदद की थी।
21-22 नवंबर की रात हुई थी हत्या
रमेश बंजारा की हत्या 21 और 22 नवंबर की दरमियानी रात हुई थी। उसका शव ग्राम बोगनिया और पुरा छिंदवाड़ा के बीच लाल तालाब के पास बगोनिया के जंगल में मिला था। शुरुआती जांच में मामला अंधे कत्ल का था। पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित समाचार

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!