चलती ट्रेन में उठा धुआं: यात्रियों में मचा हड़कंप; ड्राइवर और गार्ड ने तुरंत दी सूचना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
शुक्रवार को 11705 जबलपुर–रीवा शटल ट्रेन में अचानक पहियों के पास से चिंगारी और धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना उचेहरा स्टेशन और सतना रेलवे स्टेशन के बीच हुई।
पहिए से उठी चिंगारी, मचा हड़कंप
यात्रियों ने कोच के पहियों के पास से चिंगारी निकलते देखी, जिसके बाद कुछ ही देर में धुआं भी उठने लगा। स्थिति को देखते हुए ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी।
ब्रेक बाइंडिंग निकली वजह
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के कोच नंबर 114674 के पहिए में ब्रेक बाइंडिंग होने से यह स्थिति बनी। इससे पहिए के पास घर्षण बढ़ गया और धुआं उठने लगा।
यात्रियों को उतारकर किया सुधार
ट्रेन के सतना रेलवे स्टेशन पहुंचते ही रेलवे की तकनीकी टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी यात्रियों को पहले प्लेटफॉर्म पर उतार दिया गया।
सुधार के बाद रीवा रवाना
इसके बाद करीब आधे घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही और सुधार कार्य किया गया। मरम्मत के बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया और वह रीवा की ओर निकल गई। रेलवे टीआई देवेंद्र यादव सुरक्षा बल (RPF) ने बताया कि ब्रेक ब्लॉक जाम होने से यह स्थिति बनी थी। तकनीकी सुधार के बाद ट्रेन को सुरक्षित आगे रवाना कर दिया गया।
संबंधित समाचार

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

वीडियो देखिये, टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!