प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा सिल्वर पार्क का बिल्डर तरंजीत नारंग: वादे के बाद भी सड़कों पर बह रहा सीवर का गंदा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्राम पंचायत पनोद के अंतर्गत आने वाली सिल्वर पार्क कॉलोनी (बाल्याखेड़ा) के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। चौंकाने वाली बात यह कि एसडीएम (अनुविभागीय अधिकारी) कनाड़िया के निर्देश पर हुए निरीक्षण और बिल्डर द्वारा लिखित में दिए गए आश्वासन के बावजूद धरातल पर स्थिति जस की तस है। कॉलोनी की सड़कों पर ड्रेनेज का गंदा पानी जमा होने से महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
यह है पूरा मामला
बीते दिनों एसडीएम कनाड़िया के निर्देश पर राजस्व टीम (पटवारी उमेश बाथम), पीएचई के प्रतिनिधियों और स्थानीय सरपंच-सचिव ने कॉलोनी का संयुक्त निरीक्षण किया था। इसमें पाया गया था कि-
फेज-2 और फेज-3 में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
कॉलोनी के एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) बंद पड़े हैं।
खाली प्लॉटों और सड़कों पर सीवर का पानी जमा होने से बदबू और बीमारियां बढ़ रही हैं।
गंदा पानी आसपास के खेतों में घुसने से फसलों को भी नुकसान हो रहा है।
बिल्डर का लिखित वादा निकला खोखला
निरीक्षण के दौरान कॉलोनी के बिल्डर तरंजीत नारंग ने लिखित में स्वीकार किया था कि ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं है। उन्होंने 5 जनवरी 2026 को एक पत्र के माध्यम से प्रशासन को आश्वासन दिया था कि 7 दिन के भीतर रुकी हुई जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी और ड्रेनेज लाइन को पास के नाले से जोड़ा जाएगा। लेकिन हफ्तों बाद भी काम शुरू नहीं हुआ।
ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश
निवासियों का आरोप है कि बिल्डर केवल समय टालने के लिए झूठे वादे कर रहा है। पटवारी द्वारा बनाए गए पंचनामे में स्पष्ट उल्लेख है कि पानी की निकासी न होने से सड़कों पर जलजमाव है।
स्थानीय किसान राजपालसिंह कुशवाह ने भी शिकायत की है कि कॉलोनी का गंदा पानी उनके खेतों में भरने से वे रबी की फसल नहीं लगा पा रहे।
प्रशासनिक कार्रवाई की मांग
कॉलोनीवासियों ने अब जिला प्रशासन से मांग की है कि बिल्डर के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। यदि जल्द ही ड्रेनेज और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो रहवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!