चेकिंग के नाम पर एसआई की दबंगई: महिला के वाहन की चाबी निकाली; चार पर उठाया हाथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

बाणगंगा टीआई से की शिकायत आज विधायक से मिलेंगे पीड़ित
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों को बेइज्जत करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। कल रात अरबिंदो अस्पताल के आगे चेकिंग कर रहे एक एसआई द्वारा महिला सहित कुछ वाहन चालकों को थप्पड़ मारे जाने से हंगामा मच गया।
घटना को लेकर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एसआई इससे इनकार कर रहे हैं, लेकिन आक्रोशित महिला उन पर आरोप लगा रही है। वहीं सड़क पर बैठे उसके मासूम बच्चे रो रहे हैं। इससे आक्रोशित लोगों ने जब एसआई को घेरा तो वे बगलें झांकते नजर आए और उलटे पैर भागना पड़ा।
घटना को लेकर मौके पर मौजूद भांग्या गांव के सरपंच मामराज जायसवाल ने एसआई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वर्दी पहन ली तो क्या किसी को भी मारोगे? आखिरकार एसआई को उलटे पैर भागना पड़ गया। सरपंच ने घटना की शिकायत बाणगंगा टीआई से की है। आज क्षेत्रीय विधायक से भी शिकायत की जाएगी।
सरपंच मामराज जायसवाल के अनुसार कल देर शाम उनका बेटा देव अपने दोस्त अनुज प्रजापत के साथ अरबिंदो अस्पताल से आगे पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहा था, तभी पॉइंट लगाकर चेकिंग कर रहे एसआई उदय सिसोदे ने रोक लिया।
कागजात देखने के बजाय एसआई ने गाड़ी चला रहे अनुज को थप्पड़ मारे और साइड से चलाकर जाने को कहा। अनुज ने माफी मांगते हुए गाड़ी आगे ले जाने की कोशिश की तो अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उसे थप्पड़ मारे।
सूचना मिलने पर मैं साथियों के साथ मौके पर पहुंचा तो पता चला कि एसआई उदय सिसोदे इस बीच एक महिला की गाड़ी की चाबी निकालने के बाद उस पर भी हाथ उठा चुके थे। महिला के साथ दो मासूम बच्चे एसआई की इस हरकत से घबरा गए और सड़क पर बैठकर रोने लगे। पूछताछ में पता चला कि इससे पहले एसआई ने साइकिल से जा रहे एक राहगीर को भी थप्पड़ जड़ दिया था। एक अन्य नाबालिग लड़के से भी मारपीट की।
महिला का आरोप- चेकिंग के नाम पर अक्सर दुर्व्यवहार करता है एसआई
एसआई उदय सिसोदे की हरकत से आहत महिला ने आरोप लगाया कि एसआई अक्सर यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशान कर उनसे बदसलूकी करते हैं। किसी पर भी हाथ उठाने में देर नहीं लगाते। उन्हें वाहन चेकिंग का अधिकार है, मारने का अधिकार किसने दिया? महिला की बात सुनकर वहां भीड़ जुट गई और सभी ने सरपंच जायसवाल के साथ मिल एसआई को जमकर लताड़ा। इस दौरान एक ठेलेवाले ने भी उक्त एसआई द्वारा उस पर हाथ उठाने का आरोप लगाया। सरपंच भड़क गए।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आपको सरकार ने वर्दी पहनाई है, लेकिन चेकिंग के नाम पर किसी को मारने का अधिकार नहीं दिया है। इस पर एसआई सिसोदे की घिग्घी बंध गई और वे सिपाही की बाइक पर बैठकर चलते बने।
...तब एसआई के लात मारने का वीडियो हुआ था वायरल
करीब महीनेभर पहले रेडिसन चौराहा पर ट्रैफिक एसआई बलरामसिंह तोमर ने एक युवक से अभद्रता करते हुए उसे न केवल गालियां दीं, बल्कि लात तक मारी थी। इसका वीडियो वायरल होने पर जमकर हंगामा मचा था। वहीं पुलिस महकमे ने वीडियो पुराना होने का दावा कहते हुए एसआई की हरकत पर पर्दा डालने की कोशिश की थी।
शिकायत पर टीआई ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
सरपंच जायसवाल ने खुलासा फर्स्ट को बताया उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर से की, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वे आज क्षेत्रीय विधायक और मंत्री तुलसी सिलावट से भी मुलाकात कर एसआई पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!