खबर
Top News

वीडियो देखिये, फ्रेंडशिप डे जैसा जोश ‘हैंडलूम डे’ पर दिखाएं: प्रधानमंत्री की युवाओं से अपील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 10:11 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
युवाओं से 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस फ्रेंडशिप डे जैसे उत्साह और उमंग के साथ मनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है। इंस्टाग्राम पर गुरुवार रात करीब दो मिनट का वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा हथकरघे से बने उत्पाद खरीदें, उनका वीडियो बनाएं और सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाएं। इससे बुनकर परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

‘7 अगस्त 1905 को भूलना नहीं है’
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो में 7 अगस्त के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि 7 अगस्त 1905 को स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी। अंग्रेजों के खिलाफ इस आंदोलन में देशभर के लोग जुड़े और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लिया।

मोदी ने कहा कि पिछले सप्ताह युवाओं ने फ्रेंडशिप डे मनाया। अब उसी उत्साह और उमंग के साथ 7 अगस्त को हथकरघा दिवस भी मनाया जाना चाहिए।

‘हथकरघे से कुछ खरीदिए, वीडियो बनाइए’
प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि देश के बुनकर अपने हाथों से अलग-अलग तरह के कपड़े और उत्पाद तैयार करते हैं। युवाओं को इन उत्पादों में से कुछ न कुछ खरीदना चाहिए और उसके साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करना चाहिए।

उन्होंने युवाओं को ‘गेट रेडी विद मी’ (जीआरडब्ल्यूएम) वीडियो के जरिए भी भारतीय हथकरघा उत्पादों को दुनिया के सामने पेश करने और दूसरे लोगों को इन्हें खरीदने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया।

‘आत्मनिर्भर भारत के लिए बुनकरों को बनाना होगा समृद्ध’
पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए छोटे बुनकर परिवारों को आर्थिक रूप से समृद्ध करना जरूरी है। हथकरघा उत्पादों की खरीद और सोशल मीडिया पर उनके प्रचार से दुनिया को भारतीय बुनकरों के कौशल और सामर्थ्य का परिचय मिलेगा।

9 दिनों में पांचवां वीडियो

यह पिछले नौ दिनों में प्रधानमंत्री मोदी का सोशल मीडिया पर जारी पांचवां वीडियो बताया गया है। वीडियो रात करीब 11 बजे साझा किया गया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पोस्ट किए जाने के करीब 30 मिनट के भीतर इसे 13 लाख से ज्यादा पसंद मिलने का दावा किया गया।

संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 4 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 4 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 5 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 5 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 5 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 5 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 5 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 6 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 6 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 6 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 6 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 6 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 6 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 6 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 6 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 6 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!