खबर
Top News

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश: महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 5:37 pm
शेयर करें:
गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त के कुछ देर बाद ही एक बदमाश ने सड़क पर खुलेआम चाकू लहराकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि नशे में धुत बदमाश अपने साथियों के साथ चादू वाला रोड पर खड़ा होकर आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था।

लोगों ने उसकी हरकत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस तक पहुंचते ही टीम ने देर रात दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान चादू वाला रोड निवासी जबीर उर्फ कल्लू (पिता शाकिर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात वह अपने साथियों के साथ सड़क पर खड़ा था। उसके हाथ में चाकू था और वह नशे की हालत में हंगामा कर रहा था।

आरोप है कि इस दौरान उसने महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ भी की।सड़क पर बदमाशी का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस अधिकारियों तक वीडियो पहुंचने के बाद चंदन नगर थाना पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और देर रात उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली और धमकाने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। थाने लाए जाने के बाद आरोपी से उठक-बैठक भी लगवाई गई।

आधा दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज होने की जानकारी
पुलिस के अनुसार जबीर उर्फ कल्लू के खिलाफ पहले से करीब आधा दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। चंदन नगर क्षेत्र में पिछले दिनों भी बदमाशों के हथियारों के साथ वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।

घटना का समय भी पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में लगातार स्मार्ट पुलिसिंग, पैदल मार्च और फ्लैग मार्च के जरिए बदमाशों पर निगरानी की जा रही है।

घटना से कुछ समय पहले ही चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले पुलिसकर्मियों के साथ बाइक से क्षेत्र में गश्त कर लौटे थे। पुलिस के लौटने के कुछ ही देर बाद बदमाश सड़क पर चाकू लेकर पहुंच गया और हंगामा करने लगा।

संबंधित समाचार

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

28 minutes ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 1 hour ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 1 hour ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 2 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 2 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 2 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 2 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 2 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 2 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 2 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 3 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 3 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 3 hours ago
प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक
Top News

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत

about 3 hours ago
जेल रोड पर ट्रैफिक का 'जेलखाना' हर कदम पर हो रहा जाम से सामना
Top News

जेल रोड पर ट्रैफिक का 'जेलखाना' हर कदम पर हो रहा जाम से सामना:शहर को दी जा रही सजा; सड़क से गलियों तक वाहनों का कब्जा

about 3 hours ago
100 करोड़ की जमीन का खेल
Top News

100 करोड़ की जमीन का खेल:निगम के कागजों में फर्जीवाड़ा पकड़ा; फिर भी जिम्मेदारों पर एक्शन का इंतजार

about 3 hours ago
बाइक टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर संकट
Top News

बाइक टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर संकट:आखिर किसके दबाव में छिन रहा रोजगार?

about 3 hours ago
ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा:तीन कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार; ड्रग्स के नेटवर्क का खुलासा, सप्लायर भी पकड़ाया

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!