2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी: अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस बल की कमी को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से सवाल किया है कि वर्ष 2013 से अब तक ट्रैफिक पुलिस की कमी दूर करने के लिए क्या कदम उठाए गए।
प्रशासन से मांगा जवाब
हूटर-सायरन लगे और गलत या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ दायर याचिकाओं की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रशासन से भर्ती सहित उठाए गए कदमों की जानकारी स्पष्ट करने को कहा।
ट्रैफिक जाम और पुलिस बल की कमी पर सवाल
इस मामले में पूर्व पार्षद महेश गर्ग सहित याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव और पंडित करण बैरागी ने अदालत का ध्यान पिछली सुनवाई में दिए गए आदेश की ओर आकर्षित किया।
याचिकाकर्ताओं की ओर से तर्क दिया गया कि शहर में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की समस्या अब भी बनी हुई है।
अधिवक्ता मनीष यादव ने ट्रैफिक व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कई स्थानों पर यातायात के हालात खराब हैं और पुलिस बल की कमी दूर करने के लिए पर्याप्त कदम दिखाई नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई का जोर ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान पर अधिक है, जबकि व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की जरूरत है।
प्रशासन से पूछा- कितनी भर्तियां कीं?
सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार से सवाल किया कि इतने वर्षों में ट्रैफिक पुलिस बल की कमी दूर करने के लिए कितनी भर्तियां की गईं और इस दिशा में क्या प्रयास हुए। अदालत ने वर्ष 2013 से अब तक की स्थिति स्पष्ट करने को कहा।
मामले की सुनवाई प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति जय कुमार पिल्लई की खंडपीठ ने की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अदालत ने विस्तृत आदेश पारित करने के लिए अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
हूटर और नंबर प्लेट वाले वाहनों का मामला
शहर में हूटर-सायरन का इस्तेमाल करने वाले तथा गलत या बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों को लेकर करीब आधा दर्जन याचिकाएं न्यायालय में लंबित बताई गई हैं। इन याचिकाओं के जरिए यातायात नियमों के पालन, ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने जैसे मुद्दे उठाए गए हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!