गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट: सभी खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित; सभी खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित,तकनीकी खराबी के कारण हादसा, अफरा-तफरी मची
KHULASA FIRST
संवाददाता

गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट, सभी खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित
तकनीकी खराबी के कारण हादसा, अफरा-तफरी मची
खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद ।
आईपीएल- 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम को लेकर जा रही बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से अफरा-तफरी मच गई। बस के अंदर धुआं भरने लगा, जिसके बाद एहतियातन सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तुरंत बाहर निकाल लिया गया।
स्टेडियम से होटल लौट रही थी बस
घटना रविवार देर रात की है। फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौट रही थी। इसी दौरान टीम बस में तकनीकी खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं निकलने लगा। स्थिति को देखते हुए टीम प्रबंधन ने तुरंत सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ समय बाद दूसरी बस की व्यवस्था की गई, जिसके जरिए पूरी टीम को होटल पहुंचाया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
फाइनल में बेंगलुरु से मिली हार
इस घटना से पहले गुजरात टाइटंस को आईपीएल- 2026 के फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की टीम एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई।
वहीं, बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली 75 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!