दुकानों के 28 लाख रुपए बकाया: अब अचानक सीलिंग से दुकानदारों में आक्रोश; सालों तक सुध न लेने वाले निगम प्रशासन ने 8 दुकानों पर लगाए ताले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की लापरवाही और प्रशासनिक अनदेखी पर एकa बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शास्त्री मार्केट में सालों से किराया बाकी रहने की याद निगम प्रशासन को अब आई, तो आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए 8 दुकानें सील कर दीं। हैरानी की बात यह है कि निगम की ही कमजोर व्यवस्था के कारण दुकानों पर कुल बकाया 28 लाख रुपए से अधिक पहुंच गया।
जब वसूली नहीं हो पाई तो उक्त दुकानों पर ताले लगा दिए। प्रभारी आयुक्त आकाश सिंह के आदेश पर चलाए गए इस सीलिंग अभियान से पूरे शास्त्री मार्केट के दुकानदारों में आक्रोश गहरा गया है।
स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि निगम खुद अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। सालों तक नियमित वसूली न करना और आवंटियों को समय पर नोटिस न देना निगम के ही बदहाल प्रबंधन का नतीजा है।
अचानक दस्ता लेकर पहुंचे निगमकर्मियों ने दुकानों में मूल आवंटी के बजाय अन्य व्यक्तियों द्वारा व्यवसाय किए जाने और बकाया राशि का हवाला देकर सीलिंग की कार्रवाई कर दी। व्यापारियों का सीधा सवाल है कि जब सालों से नियम-कायदों की अनदेखी हो रही थी और बकाया राशि लाखों में पहुंच रही थी, तब नगर निगम क्या कर रहा था?
नगर निगम द्वारा जिन दुकानों को सील किया गया है, उसमें प्रतापसिंह खुराना की दुकान नंबर 240 (बकाया 6,68,546 रुपए), मीनाबाई जैन की दुकान नंबर 255 (बकाया 5,73,870 रुपए), अनिल सुराणा की दुकान नंबर 236 (बकाया 4,10,500 रुपए), पुष्पपाल सुराणा की दुकान नंबर 235 (बकाया 4,10,172 रुपए), अशोक अग्रवाल की दुकान नंबर 266/बी (बकाया 2,54,752 रुपए), अंजना सकलेचा की दुकान नंबर 239 (बकाया 2,37,883 रुपए), केशरीमल जैन की दुकान नंबर 155 (बकाया 1,60,655 रुपए) और राकेश खंडेलवाल की दुकान नंबर 274 (बकाया 1,22,118 रुपए) शामिल हैं।
इन आठों दुकानों को मिलाकर कुल बकाया आंकड़ा 28,38,502 रुपए तक पहुंच गया, जिसे समय रहते वसूलने में निगम तंत्र पूरी तरह नाकाम रहा और अंत में दुकानों को सील करने की कार्रवाई कर दी।
व्यापारी संगठनों ने निगम की इस कार्यशैली पर विरोध दर्ज कराया है। उनका तर्क है कि एक तरफ शहर का व्यापारी वर्ग तमाम चुनौतियों से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम अपनी प्रशासनिक नाकामी और समय पर रिकवरी न कर पाने का खामियाजा दुकानदारों पर थोप रहा है।
यदि निगम समय-समय पर किराया जमा करने की प्रक्रिया को नियमित रखता, तो इतनी बड़ी राशि अटकी ही नहीं रहती। दुकानों को अचानक सील किए जाने से न केवल संबंधित दुकानदारों का कारोबार ठप हो गया है, बल्कि उनसे जुड़े कर्मचारियों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
अनुबंध का सीधा उल्लंघन
दूसरी ओर, नगर निगम प्रशासन ने अपने रुख को सही ठहराते हुए कहा है कि यह कदम केवल नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकारी खजाने का बकाया न चुकाना और बिना अनुमति दुकानों को अन्य हाथों में सौंपना अनुबंध का सीधा उल्लंघन है।
निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शहर की अन्य मार्केटों में भी ऐसा ही अभियान चलाया जाएगा, लेकिन इस पूरी कार्रवाई ने नगर निगम की उस व्यवस्था का खुलासा कर दिया है, जहां लापरवाही के चलते मामले सालों तक खिंचते रहते हैं और फिर अचानक एक दिन कार्रवाई का ढिंढोरा पीटकर अपनी नाकामियों को ढंकने का प्रयास किया जाता है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!