कैफे में फायरिंग: सुलह की मीटिंग बदली खूनी संघर्ष में; चाकू-पिस्टल चलाने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम-78 स्थित चाय-कॉफी कैफे में रविवार रात पिस्टल व चाकू से हमले को लेकर पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सुलह के लिए हुई मुलाकात अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई।
विवाद में एक पक्ष ने चाकू से हमला किया तो दूसरे ने देसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक पहले से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए ऋषभसिंह राजपूत और आर्यन पटेल अपने साथियों के साथ कैफे में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट शुरू हो गई। कैफे में रखी कुर्सियां और स्टूल तक एक-दूसरे पर फेंके गए।
चाकू से हमला, पिस्टल से फायर
झगड़े के दौरान आर्यन ने चाकू निकालकर ऋषभ के पैर पर वार कर दिया। इसके जवाब में ऋषभ ने अपनी एक्टिवा से देसी पिस्टल निकालकर 2-3 फायर कर दिए। हालांकि गोली आर्यन को नहीं लगी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी ऋषभ व आर्यन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
घटना के बाद आर्यन का साथी निखिल उर्फ हैनी देसी पिस्टल लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पहले से थी पिस्टल, सोर्स की जांच
थाना प्रभारी तारेश सोनी के अनुसार पूछताछ में ऋषभ ने बताया पिस्टल उसके पास पहले से थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उक्त पिस्टल वह कहां से लाया।
आर्यन ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा है, जबकि ऋषभ एक बैंक के लोन विभाग में काम करता है। दोनों के बीच पुराना विवाद था, जिसे सुलझाने की कोशिश ही इस हिंसक वारदात में बदल गई।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!