कोचिंग संस्थान में भीषण अग्निकांड में चौंकाने वाला खुलासा: भवन में अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे; जांच के लिए एसआईटी मौके पर पहुंची, सात घंटे तक चला शवों का पोस्टमॉर्टम,
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
अलीगंज क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। मंगलवार सुबह 11 बजे घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा भवन का निरीक्षण किया। SIT में आईपीएस प्रवीण कुमार और आईएएस अमृत अभिजात शामिल हैं।
हादसे में मृत सभी लोगों के शवों का करीब सात घंटे तक पोस्टमॉर्टम चला, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमॉर्टम हाउस में पश्चिम बंगाल की 23 वर्षीय अनामिका का शव देखकर उसकी मां बेहोश हो गई। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस भवन में आग लगी, वह अवैध रूप से निर्मित था। वर्ष 2016 में इसे ध्वस्त करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन बाद में उसे निरस्त कर दिया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि भवन स्वामी को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
यह भवन रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला का बताया जा रहा है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए वीरेंद्र शुक्ला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में LDA के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि भवन को अनुमति देने वाले 16 अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि भवन में अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए अलग निकास मार्ग उपलब्ध नहीं था। हादसे के समय छत का दरवाजा भी बंद था, जिसके कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके और धुएं में दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एसी में हुए विस्फोट के बाद आग लगी थी। सूचना मिलने के लगभग 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। SDRF और NDRF की टीमों ने करीब सात घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कई स्थानों पर दीवारें तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
मृतकों में पांच महिलाएं और दस पुरुष शामिल हैं। अधिकांश की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है। मृतकों में उत्तर प्रदेश के 11 लोग शामिल हैं, जिनमें लखनऊ के आठ, कानपुर के दो और बाराबंकी का एक व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की दो युवतियों तथा मध्य प्रदेश और हरियाणा के एक-एक व्यक्ति की भी इस हादसे में जान गई है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!