कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी: आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली
KHULASA FIRST
संवाददाता

ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के केस में फरार आरोपी ने जिला कोर्ट में लगाया था आवेदन, सुनवाई से पहले ही पीछे हटे कदम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लाख पर्दों में छिपाओ तो भी ऐब छिपते नहीं…वक्त की अदालत में गुनाहों के निशान मिटते नहीं। गुनाहों पर पर्दा डालने की कोशिश कितनी भी हो, सवाल पीछा नहीं छोड़ते। ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामले में आरोपी तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
अपने खिलाफ दर्ज प्रकरण में राहत पाने और खुद को बचाने की कोशिश में उसने कल जिला न्यायालय में अर्जी लगाई थी, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि प्रकरण दर्ज कराने वाले पक्ष ने उसकी अर्जी पर आपत्ति दर्ज कर रखी है, उसने कदम पीछे खींच लिए।
मामला अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचता, उससे पहले ही शाहरुख ने अपना आवेदन वापस ले लिया। हालांकि, आवेदन किस कानूनी आधार पर लगाया गया था और उसे वापस लेने के पीछे उसका वास्तविक कारण क्या था, इसकी पुष्टि संबंधित न्यायालयीन रिकॉर्ड से ही होगी। शाहरुख कुरैशी के खिलाफ 30 सितंबर को धमकी देने और जबरन वसूली से जुड़ा प्रकरण दर्ज हुआ था। इस मामले में वह फरार बताया जा रहा है।
इंदौर में ही छिपे होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक उसके इंदौर में ही छिपे होने की आशंका है। अब जिला न्यायालय में आवेदन लगाने और फिर आपत्ति की जानकारी मिलने पर उसे वापस लेने के घटनाक्रम ने मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के बीच अदालत में राहत पाने की उसकी कोशिश कितनी आगे बढ़ पाती, यह सुनवाई से पहले ही खत्म हो गई।
अपराधियों के साथ तस्वीरों ने खड़े किए सवाल
शाहरुख की तस्वीरों में कथित तौर पर गैंगस्टर शाकिर चाचा सहित अन्य लोगों के साथ उसकी मौजूदगी का दावा किया गया है। इश्तियाक चाचा का नाम भी सामने आया है, जो एडीसीपी पर हमले और उपद्रव के मामले में जेल जा चुका है।
इसी घटनाक्रम में कदरा पहलवान का नाम भी सामने आने की बात कही गई थी। आजाद नगर के यूनुस खान के साथ भी शाहरुख की कथित नजदीकियों की चर्चा है। यूनुस पर हत्या और वसूली जैसे गंभीर अपराधों के मामले होने का दावा किया गया है।
इन सभी संपर्कों और तस्वीरों को लेकर जांच का अहम सवाल यही है कि क्या ये केवल सामाजिक मेलजोल तक सीमित है या इनके पीछे कोई संगठित गतिविधि भी है। इसका जवाब पुलिस की जांच और प्रमाणों से ही सामने आ सकता है।
गुंडे-बदमाशों से नजदीकियों के आरोप... खुलासा फर्स्ट में पहले प्रकाशित खबरों में शाहरुख की कथित तौर पर अपराधियों के साथ उठने-बैठने और पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके समर्थन में पहुंचने के आरोपों का जिक्र किया गया था।
आरोप है कि जब पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कसती थी, तब वह उनके पक्ष में थाने पहुंच जाता था। बताया जाता है कि बड़वाली चौकी क्षेत्र में रफीक चवन्नी, राजा उर्फ बकरी चोर और उनके पिता हनीफ से उसकी नजदीकियां हैं।
इसी इलाके के एक पुराने कब्रिस्तान में दरगाह और सालाना उर्स का आयोजन होता है। आरोप है कि इस आयोजन में शाहरुख की सक्रिय भूमिका रहती है और वह हर साल सदर बनता है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!