एमडी ड्रग्स के साथ शाहरुख उर्फ बौना चढ़ा पुलिस के हत्थे: नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा बरकरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त की। जब्तशुदा ड्रग्स की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है।
थाना प्रभारी मनोजसिंह सेंधव के मुताबिक नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही थी, तभी सांई कृपा कट मेन रोड के पास एक युवक संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया।
पुलिस को देखते ही वह घबराकर भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 12 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहरुख उर्फ बौना पिता सलीम खान (22) निवासी गोसिया मस्जिद के पास, बड़ला खजराना बताया।
छठी तक पढ़ा शाहरुख रिक्शा चलाता है। आरोपी ने कबूला कि वह खुद भी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में एमडी ड्रग्स सस्ते में खरीदकर महंगे दामों में बेचता था। उसे रिमांड पर लेकर ड्रग्स के स्रोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
तिलक नगर भी एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़कर करीब 8.30 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 हजार बताई जा रही है। क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान स्कीम-140 के सामने एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखा, तो पुलिस ने उसे धरदबोचा।
टीआई मनीष लोधा ने बताया बिलाल पिता मुश्ताक खान निवासी संविद नगर से 8.30 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह सस्ते में ड्रग्स खरीदकर नशे के आदी लोगों को बेचता था। प्रधान आरक्षक भोला यादव, प्रधान आरक्षक रोशन, मुजफ्फर और आरक्षक कृष्णपाल की सराहनीय भूमिका रही।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!