‘पाकिस्तान को पैसे भेजे, आतंकी फंडिंग में नाम आया’: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे लाखों
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
‘आपके बैंक खाते से पाकिस्तान को पैसे भेजे गए हैं, मोबाइल सिम से आतंकी बातचीत हुई है और पहलगाम हमले में आपका नाम सामने आया है।’ इस तरह की धमकी देकर ठगों ने खंडवा के एक रिटायर्ड सूतमील कर्मचारी को करीब 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट जैसे डर में रखा और 3.05 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और जांच पूरी होने के बाद रकम ब्याज समेत लौटाने का झांसा दिया।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और झाबुआ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
‘मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम है’ कहकर डराया
पीड़ित के मुताबिक, वह महाराष्ट्र के नागपुर की एक सूतमील में कर्मचारी था और खंडवा के बसंत विहार में रहता है। 31 मार्च को रिटायरमेंट के दिन उसके मोबाइल पर फोन आया। कॉलर ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया।
कॉलर ने पीड़ित का नाम और पता तक बताते हुए कहा कि उसके एटीएम, बैंक खाते और मोबाइल सिम का इस्तेमाल पहलगाम आतंकी हमले और आतंकियों की फंडिंग में हुआ है। जब पीड़ित ने आरोप से इनकार किया तो ठग ने कहा कि उसके खिलाफ फिलहाल सिर्फ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है।
ठग ने उम्र का हवाला देते हुए कहा कि उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा, लेकिन जांच के दौरान बैंक खाते में मौजूद रकम एक दूसरे खाते में ट्रांसफर करनी होगी।
‘जांच के बाद पैसे ब्याज समेत लौटाएंगे’
ठगों ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होते ही उसकी पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, रकम पर 5% ब्याज देने का भी झांसा दिया। डर के कारण पीड़ित ने ठगों के बताए खाते में पहले 2 लाख 5 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
12 अप्रैल को दोबारा फोन आया। ठग ने कहा कि जांच अंतिम चरण में है और एक लाख रुपए और जमा करने होंगे। साथ ही दो दिन बाद पुलिस थाने जाकर जांच रिपोर्ट लेने और पूरी रकम वापस मिलने की बात कही गई। इसके बाद पीड़ित ने एक लाख रुपए भी ट्रांसफर कर दिए।
शाजापुर के प्रॉपर्टी डीलर के खाते में गए रुपए
बाद में पीड़ित को पता चला कि एक लाख रुपए जिस खाते/फोन-पे नंबर पर भेजे गए थे, वह शाजापुर के प्रॉपर्टी डीलर दिलीप से जुड़ा है। पीड़ित ने जब दिलीप से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसके खाते में आई रकम किसी उधारी के भुगतान से संबंधित थी।
ठग लगातार पीड़ित को धमकाते रहे कि किसी को कुछ न बताए और मामला सार्वजनिक न करे। करीब 15 दिन तक डर में रहने के बाद जब वह पुलिस थाने पहुंचा तो उसे पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है।
झाबुआ से एक आरोपी गिरफ्तार
रामेश्वर चौकी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आकाश उर्फ हावसिंह पिता गुलचंद उर्फ गुलशन उर्फ गुल्ला भूरिया (26), निवासी नरवालिया गांव, थाना कल्याणपुरा, जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पीड़ित से रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कराने में शामिल होने का आरोप है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आने की संभावना है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!