खबर
Top News

कलेक्टर का संवेदनशील और मानवीय चेहरा: जनसुनवाई में नहीं पहुंच पाए थे कुछ लोग; रोके वाहन की ओर बढ़ते कदम, सुनी समस्याएं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जून 2026, 3:35 pm
शेयर करें:
कलेक्टर का संवेदनशील और मानवीय चेहरा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता के बीच इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा मंगलवार को देखने को मिला। जनसुनवाई समाप्त होने के बाद जब कलेक्टर एक अन्य बैठक में शामिल होने के लिए कार्यालय से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी नजर कुछ ऐसे लोगों पर पड़ी जो देर से पहुंचने के कारण अपनी शिकायतें और समस्याएं जनसुनवाई में नहीं रख पाए थे। आम तौर पर जनसुनवाई समाप्त होने के बाद आवेदकों को अगले निर्धारित दिन का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्थिति को समझते हुए तत्काल मानवीय पहल दिखाई और अपने वाहन की ओर बढ़ते कदम रोक दिए।

रास्ते में ही सुनी आमजन की परेशानी
कलेक्टर ने देखा कि कुछ आवेदक निराश और चिंतित भाव से कार्यालय परिसर में खड़े हैं। जानकारी लेने पर पता चला कि वे किसी कारणवश देरी से पहुंचे थे और जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। इसके बाद कलेक्टर ने सभी आवेदकों को वहीं रुकने के लिए कहा और उन्हें परिसर में आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाई गई शीतल छांव एवं बैठने की व्यवस्था तक ले जाने के निर्देश दिए।

स्वयं लिए आवेदन, अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठने की व्यवस्था होने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पूरी गंभीरता और धैर्य के साथ लोगों की बातें सुनीं और संबंधित मामलों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्वयं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई तथा त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी नागरिक की समस्या केवल समय निकल जाने के कारण अनसुनी नहीं रहनी चाहिए।

आवेदकों ने जताया आभार
कलेक्टर के इस व्यवहार से आवेदक काफी प्रभावित नजर आए। उनका कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि जनसुनवाई समाप्त होने के बाद भी उनकी बात सुनी जाएगी। कई लोगों ने कलेक्टर की सहजता, संवेदनशीलता और आमजन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। आवेदकों ने कहा कि इस तरह का व्यवहार प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत करता है।

प्रशासन की जनसेवा का उदाहरण
मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस घटना को प्रशासनिक संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उनका कहना था कि अधिकारियों का दायित्व केवल कार्यालयीन प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को समझना और समाधान के लिए तत्पर रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।


संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 6 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 6 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 6 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 6 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 6 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 6 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 6 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 7 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 7 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 7 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 7 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 7 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 7 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 7 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 7 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 7 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 7 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 7 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 7 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!