पार्षद की पत्नी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: बेटे ने ही रची साजिश; इस बात से था नाराज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
भाजपा पार्षद की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना की हत्या किसी बाहरी रंजिश का नहीं, बल्कि पारिवारिक विवाद का नतीजा निकली।
बेटे ने ही रची थी साजिश
पुलिस के अनुसार, इस वारदात की साजिश पार्षद के ही बेटे साहिल ने रची थी, जो पिता की तीसरी शादी से लंबे समय से नाराज था। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब सात महीने पहले शाहिद मेव ने रुबीना से तीसरा निकाह किया था।
इसके बाद से साहिल ने सौतेली मां के प्रति गहरी नाराजगी और गुस्सा पाल लिया।पारिवारिक तनाव के चलते उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर रुबीना की हत्या की योजना बनाई।
ऑटो से उतरते ही किया हमला
यह वारदात गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अभिनंदन नगर इलाके में हुई। रुबीना मदारपुरा स्थित मायके से ऑटो में सवार होकर किराए के मकान लौट रही थीं। जैसे ही वह मकान के पास पहुंचीं, पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आए।
एक युवक ने अचानक चाकू से उनके पेट, सीने और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल रुबीना को उनके पति शाहिद मेव जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी में नहीं कैद हुई वारदात
घटना के वक्त इलाके में बिजली बंद थी, जिसके चलते पास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात रिकॉर्ड नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के कैमरों की फुटेज खंगालकर अहम सुराग जुटाए हैं।
इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि हत्या में सौतेले बेटे की भूमिका निर्णायक रही।
मासूम बेटी ने खोला राज
इस हत्याकांड में सबसे अहम कड़ी रुबीना की मासूम बेटी बनी। सामने आए एक वीडियो में बच्ची रोते हुए बताती है कि दो युवक आए थे, जिनमें एक का नाम साहिल था, जबकि दूसरा उसका दोस्त था। बच्ची के मुताबिक, इन्हीं लोगों ने उसकी मां पर चाकू से हमला किया।
ऑटो चालक की गवाही
ऑटो चालक सीताबाई डाबी ने पुलिस को बताया कि रुबीना शुक्ला चौक से उनकी ऑटो में बैठी थीं। घर के पास पहुंचकर जब रुबीना अपनी बेटी को बैठाने के लिए ऑटो रुकवाने लगीं, तभी बाइक सवार युवक आए और कहा, “तुम नहीं छोड़ रही,” इसके बाद चाकू से हमला कर फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस का दावा है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!